आईटीबीपी की 45वीं वाहिनी ने कन्या शिक्षा परिसर गरांजी में किया पौधारोपण

Posted On:- 2022-07-30




नारायणपुर (वीएनएस)। आजादी का अमृत महोत्सव 2022 अभियान के अनुपालन में आज जिला मुख्यालय के समीप संचालित आदर्श कन्या शिक्षा परिसर गरांजी में सिंह सेनानी 45वीं वाहिनी भानु प्रताप सिंह व शिक्षा परिसर के बच्चों ने पौधे लगाकर सघन वृक्षारोपण का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर आदर्श कन्या शिक्षा परिसर के प्रभारी प्राचार्य रामलाल देवांगन व समस्त शिक्षकगण, लाल   मोहम्मद उप सेनानी सुरेश कुमार सहायक सेनानी (दूरसंचार) व सामरिक मुख्यालय में तैनात अधिनस्थ अधिकारियों सहित बल के 50 पदाधिकारियों की ओर से वृक्षारोपण किया गया। 

सेनानी 45वीं वाहिनी सिंह ने पदाधिकारियों व बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की व पेड़ो की महत्ता बताते हुए कहा कि आज के युग में बढ़ते प्रदुषण को कम करने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी शिक्षकगण व बच्चे आजादी के अमृत महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग ले व हर घर तिरंगा का अभियान पूर्ण करने का आग्रह किया। 




Related News
thumb

कलेक्टर ने निजी हाईस्कूल व हायर सेकेण्डरी स्कूलों के प्राचार्यों की...

कलेक्टर ने बैठक में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम वाले स्कूलों और बोर्ड परीक्षा में खराब प्रदर्शन वाले स्कूलों की समीक्षा की और उनसे सीधे बात कर सफलता ...


thumb

गिरदावरी अंतर्गत डिजिटल रूप से फसल का सर्वे करने वाले निजी सर्वेयर ...

कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय की उपस्थिति में जिला पंचायत सभाकक्ष में गिरदावरी अंतर्गत डिजिटल रूप से फसल का सर्...


thumb

न्योता भोज : जीवन में समय से बड़ा कोई धन नहीं : कलेक्टर

स्वामी आत्मानंद विद्यालय बैकुंठपुर में तिथि-भोज यानी नेवता भोज के अवसर पर कलेक्टर चंदन त्रिपाठी ने छात्र-छात्राओं को बहुत ही प्रेरक बातें साझा की। ...


thumb

10 सितंबर को होने वाला जनदर्शन स्थगित

कलेक्ट्रेट परिसर में हर सप्ताह मंगलवार को कलेक्टर द्वारा लिए जाने वाले जनदर्शन इस बार 10 सितंबर को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है।


thumb

सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्त...

सर्वोच्च न्यायालय नई दिल्ली के न्यायाधीश न्यायमूर्ति सूर्यकांत एवं न्यायमूर्ति पामिदीघनतम श्रीनरसिम्हा द्वारा कोरबा के खूबसूरत पर्यटन स्थल बुका का ...


thumb

उप मुख्यमंत्री अरुण साव विकास कार्यों का करेंगे लोकार्पण

उप मुख्यमंत्री अरुण साव 8 सितम्बर को दुर्ग जिले के रिसाली और खुर्सीपार में लोकार्पण कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे 8 सितम्बर को सवेरे 11:20 बजे रा...