कांकेर (वीएनएस)। जिले में शत-प्रतिशत लोगों का कोरोना टीकाकरण के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर डॉ प्रियंका शुक्ला के निर्देशानुसार जिले में आज कोरोना टीकाकरण तिहार मनाया गया, जिसके तहत शाम 06 बजे तक 41 हजार 245 लोगों का टीकाकरण किया गया। इनमें 1600 लोगों को प्रथम डोज, 1507 लोगों को द्वितीय डोज और 38,138 लोगों को प्रिकाशन डोज (बूस्टर डोज) का टीका लगाया गया।
स्वास्थ्य विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अंतागढ़ विकासखंड में 670 लोगों को प्रथम डोज, 209 लोगों को द्वितीय डोज व 1345 लोगों को प्रिकाशन डोज का टीका लगाया गया। इसी प्रकार भानुप्रतापपुर विकासखंड में 198 लोगों को प्रथम डोज, 273 लोगों को द्वितीय डोज एवं 8896 लोगों को प्रिकाशन डोज, चारामा विकासखंड में 187 लोगों को प्रथम डोज, 186 लोगों को द्वितीय डोज एवं 3210 लोगों को प्रिकाशन डोज, दुर्गुकोंदल विकासखंड में 146 लोगों को प्रथम डोज, 107 लोगों को द्वितीय डोज तथा 2700 लोगों को प्रिकाशन डोज, कांकेर विकासखंड में 181 लोगों को प्रथम डोज, 205 लोगों को द्वितीय डोज व 7867 लोगों को प्रिकाशन डोज, कोयलीबेड़ा विकासखंड में 107 लोगों को प्रथम डोज, 309 लोगों को द्वितीय डोज और 5120 लोगों को प्रिकाशन डोज तथा नरहरपुर विकासखंड में 111 लोगों को प्रथम डोज, 218 लोगों को द्वितीय डोज और 8991 लोगों को प्रिकाशन डोज का टीका लगाया गया।
सुशासन तिहार अंतर्गत आमजनता को उनकी समस्या, शिकायत और मांग के निराकरण एवं शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का ज्यादा से ज्यादा लाभ दिलाने के लिए आज जनप...
कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक ली। इस दौरान उन्होंने तहसीलवार राजस्व प्रकरणों की समीक्षा कर सभी ...
जिला मुख्यालय से लगभग 50 किलोमीटर दूर घने जंगलों के बीच स्थित ग्राम गट्टाकाल में समाज कल्याण विभाग की टीम ने जोखिम उठाते हुए राज्य सरकार की जनकल्य...
शासन की मंशानुसार जिले के ग्रामीण एवं दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य सुविधायें मुहैय्या करायी जा रही है। लोगों तक डाक्टर एवं स्वास्थ्य अ...
जिला मुख्यालय से लगभग पचास किलोमीटर की दूरी पर घनघोर जंगल में स्थित ग्राम गट्टाकाल में समाज कल्याण विभाग के टीम द्वारा चुनौतियों का सामना करते हु...
जिला कार्यालय के सभा कक्ष में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं द्वारा जिले के विभिन्न विद्यालयों के 10वीं एवं 12वीं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार...