भारत की बेटियों ने वेटलिफ्टिंग में दिलाया पदक, राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री ने दी बधाई

Posted On:- 2022-07-31




बर्मिंघम/नई दिल्ली (वीएनएस)। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेलों के दूसरे दिन भारत ने चार पदक जीते। इनमें से दो पदक बेटियों ने दिलाए। दिन में संकेत ने रजत पदक जीतकर देश को पहला पदक दिलाया फिर गुरुराजा ने कांस्य पदक जीता। इसके बाद रात में मीरीबाई चानू ने स्वर्ण पदक हासिल किया और देर रात बिंदियारानी ने रजत पदक अपने नाम किया। देश की बेटियों ने दो पदक जीते और भारत अब तक कुल चार पदक जीत चुका है, जिसमें एक स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक शामिल है। मीराबाई चानू और बिंदियारानी के पदक जीतने के बाद देश में खुशी की लहर है। प्रधानमंत्री मोदी ने भी दोनों बेटियों को जीत की बधाई दी है।

महिलाओं के 49 किग्रा भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीतने वाली मीराबाई चानू के लिए प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा "असाधारण मीराबाई चानू ने  भारत को एक बार फिर गौरवान्वित किया! हर भारतीय इस बात से खुश है कि उन्होंने बर्मिंघम खेलों में एक स्वर्ण पदक जीता और एक नया राष्ट्रमंडल रिकॉर्ड बनाया। उनकी सफलता कई भारतीयों को प्रेरित करती है, विशेषकर युवा एथलीटों को।"

वहीं, महिलाओं के 55 किलोग्राम भारवर्ग में रजत पदक जीतने वाली बिंदिया रानी के लिए प्रधानमंत्री ने लिखा "कॉमनवेल्थ गेम्स, बर्मिंघम में रजत पदक जीतने पर बिंदियारानी देवी को बधाई। यह उपलब्धि उनकी मेहनत का नतीजा है और इसने हर भारतीय को बहुत प्रसन्न किया है। मैं उनके भविष्य के लिए उन्हें शुभकामनाएं देता हूं।"

देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लिखा "मीराबाई चानू ने कॉमनवेल्थ गेम्स में वेटलिफ्टिंग में गोल्ड मेडल जीतकर नया रिकॉर्ड बनाया है। भारत के लिए उनके पहले स्वर्ण पदक ने पूरे देश में खुशी और उत्सव की लहर पैदा कर दी है। शानदार, मीराबाई! भारत को आप पर और आपके पदकों पर गर्व है।"

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बिंदियारानी के लिए लिखा "कॉमनवेल्थ गेम्स में भारोत्तोलन में रजत जीतने के लिए बिंदियारानी देवी को बधाई। आपने खेलों में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। आपकी सफलता पर हर भारतीय खुश है!"

इसके अलावा भी कई बड़ी हस्तियों ने दोनों महिला एथलीट को शुभकामनाएं दी हैं।

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने लिखा "मीराबाई चानू के इस स्वर्ण पदक का बहुत इंतजार था। महिलाओं के 49 किग्रा स्नैच, क्लीन एंड जर्क और टोटल लिफ्ट में एक नया गेम रिकॉर्ड बनाया। आपने कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 अद्भुत प्रदर्शन के साथ भारत को एक बार फिर शीर्ष पर रखा है।"



Related News
thumb

मुम्बई इंडियंस ने सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराया

ट्रेंट बोल्ट (चार विकेट), दीपक चाहर (दो विकेट) की घातक गेंदबाजी के बाद रोहित शर्मा (70 ) और सूर्यकुमार यादव (नाबाद40 ) रनों की बेहतरीन पारियों के द...


thumb

भारतीय क्रिकेट के आकाश में हुआ सूर्यवंशी का उदय

इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 36वें मैच के दौरान भारतीय क्रिकेट के आसमान में शनिवार को वैभव सूर्यवंशी नामक एक युवा तारे ने अपनी चमक बिखेरी।


thumb

सुरुचि और सौरभ ने जीता 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम स्पर्धा में स...

भारतीय निशानेबाज सुरुचि सिंह और सौरभ चौधरी ने आईएसएसएफ विश्वकप 2025 में 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीत लिया है।


thumb

सौरव कोठारी ने आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स खिताब जीता

कोलकाता के सौरव कोठारी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए आईबीएसएफ विश्व बिलियर्ड्स चैंपियनशिप का खिताब अपने नाम कर लिया है।


thumb

पीएम मोदी से मिलने के बाद देश के लिए फिर कुछ करने की इच्छा है : म...

भारत की प्रथम महिला ओलंपिक पदक विजेता कर्णम मल्लेश्वरी ने प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात के बाद खुशी जाहिर की है। उन्होंने कहा कि इस मुलाकात के बाद उ...


thumb

चेन्नई ने लखनऊ को 5 विकेट से दी मात

IPL 2025 के 30वें मैच में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) ने लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) को हरा दिया। इसके साथ ही चेन्नई ने IPL के 18वें सीजन में लगातार मिल र...