ट्रांसफर के बाद भी कुर्सी नहीं छोड़ रहा प्रधान पाठक, जबरन ले रहा क्लास...

Posted On:- 2024-09-10




बिलाईगढ़ (वीएनएस)। एक अनोखा मामला सामने आया है, जहां शासकीय उच्चतर प्राथमिक शाला खम्हरिया के प्रधान पाठक तुलसीदास मानिकपुरी ने ट्रांसफर और रिलीव होने के बावजूद अब तक स्कूल की कुर्सी पर कब्जा जमाए रखा है। इतना ही नहीं, वे शासकीय आदेशों की अवहेलना करते हुए जबरन उपस्थिति रजिस्टर में हस्ताक्षर कर कक्षाएं भी ले रहे हैं।

प्रभारी प्राचार्य एस.एल. पटेल के अनुसार, प्रधान पाठक के खिलाफ जिले में शिकायत दर्ज की गई है, जिसके बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने उन्हें मिरचिद शाला में संलग्न करने का आदेश जारी किया है। प्रभारी प्राचार्य ने भी उच्चाधिकारियों के निर्देश पर प्रधान पाठक को रिलीव कर दिया है, लेकिन इसके बावजूद प्रधान पाठक तुलसीदास मानिकपुरी स्कूल में आकर दस्तखत करते हैं और चाबी को अपने पास रख लेते हैं।

प्राचार्य ने कई बार निवेदन किया कि वे अपनी कुर्सी छोड़ दें, लेकिन प्रधान पाठक उनकी बातों को नजरअंदाज कर रहे हैं।

दूसरी ओर, प्रधान पाठक तुलसीदास मानिकपुरी का भी बयान सामने आया है। उनका कहना है कि वे दिव्यांग हैं और उन्हें विशेष आरक्षण के तहत नियुक्त किया गया है। उन्होंने अधिकारियों से अनुरोध किया है कि उन्हें किसी नजदीकी स्कूल में स्थानांतरित किया जाए। उनका आरोप है कि उनके खिलाफ एकतरफा कार्रवाई की गई है, और उन्हें बिना सुनवाई के स्कूल से रिलीव किया गया है।

फिलहाल, जिला प्रशासन ने प्रधान पाठक को रिलीव करने के स्पष्ट आदेश जारी कर दिए हैं, लेकिन आदेशों का पालन न होने से यह मामला गंभीर हो गया है। अब देखना होगा कि प्रशासन कब और कैसे इस मामले का समाधान कर पाएगा।



Related News
thumb

​छत्तीसगढ़ के कॉलेजों में बढ़ा दाखिले का दायरा, प्रवेश अब 31 अगस्त तक

उच्च शिक्षा विभाग ने प्रदेश के हजारों विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ा दी है


thumb

सालेम इंग्लिश स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

सालेम इंग्लिश स्कूल, रायपुर में देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया।


thumb

स्वतंत्रता दिवस पर दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर में गूंजे राष्ट्रभक्ति और...

5 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर, मालवीय रोड में चल रहे पवन समयोपदेश वर्षा योग 2026 के शुभवसर पर विविध धार्मिक एवं दे...


thumb

सूर्यास्त के पहले ही उतारा गया तिरंगा, सरपंच-सचिव की लापरवाही उजागर

बिलाईगढ़ क्षेत्र के ग्राम पंचायत छपोरा में सरपँच सचिव की बड़ी लापरवाही सामने आई है। 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फहराए गये राष्ट्रीय तिरंगे झं...


thumb

पंचतत्वों के संतुलन और प्रकृति संरक्षण से ही मानव जीवन सुरक्षित : ड...

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव प्रवास के दौरान एक पेड़ मां के नाम अभियान के अंतर्गत भारतरत्न अटल बिहारी...


thumb

कलेक्टर ने अपने निवास में किया ध्वजारोहण

कलेक्टर जितेन्द्र यादव ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजनांदगांव शहर के रामकृष्ण नगर स्थित अपने निवास में ध्वजारोहण किया। इस दौरान उन्होंने उपस्थित...