जल जगार प्रदर्शनी : जल संरक्षण को बढ़ावा देने क्विज, मॉडल व चित्र के माध्यम से लोगों को किया गया जागरूक

Posted On:- 2024-10-08




धमतरी (वीएनएस)। बीते 5 व 6 अक्टूबर को रविशंकर जलाशय गंगरेल बांध में आयोजित जल जगार महोत्सव में जल संरक्षण को बढ़ावा देने प्रदर्शनी, मॉडल, क्विज का भी आयोजन किया गया। इसमें डिजिटल स्क्रीन में ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी, जल जागरुकता मॉडल एवं प्रेरक कहानी तथा चित्र के माध्यम से लोगों को जल बचाव के लिए जागरूक किया गया। साथ ही लोगों को एक्टिविटी में संलग्न कर उन्हे जल का महत्व बताया गया। 

प्रदर्शनी में सबसे ज्यादा भीड़ क्विज प्रतियोगिता में दिखी, जहां बच्चे, युवा सहित सभी उम्र वर्ग के लोग उत्साह के साथ हिस्सा लिया। क्विज में जल संवर्धन एवं जागरूकता के बारे में प्रश्न ऑनलाइन दिखाकर उनको उत्तर चुनने के लिए पूछा गया, जिसका उत्तर प्रतिभागी दिए। इसी प्रकार जल जगार प्रदर्शनी में जल संरक्षण में स्थानीय समुदायों के भागीदारी तथा महत्व को भी बताया गया। साथ ही समुदाय आधारित वन प्रबंधन और जल संरक्षण के तहत जंगलों और जल के बीच के महत्वपर्णू संबंध को दिखाया गया। यह प्रदर्शनी दिखाती है कि कैसे समुदाय अपनी पारंपरिक प्रथाओं के माध्यम से इन संसाधनों की रक्षा और प्रबंधन कर रहे हैं, ताकि सतत भविष्य का निर्माण हो सके। 

जंगलों और जल की यह पारस्परिकता समुदाय नेतृत्व में सतत प्रबंधन का एक आदर्श मॉडल प्रस्ततु करती है। यह प्रदर्शनी हमारे प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के बारे में विस्तृत रूप से दिखाता है। प्रदर्शनी में जल संरक्षण के लिए जल संरचनाओं के निर्माण, भू गर्भ की आवश्यक जानकारी देने क्लार्ट ऐप की जानकारी दी गई। इस ऐप के माध्यम से उपयोगकर्ता को विभिन्न क्षेत्र में भू गर्भ चट्टानी संरचना के प्रकार और चट्टान की प्रकृति के आधार पर उस पर बनाए जा सकने वाले जल संग्रहण संरचना के चयन की जानकारी दी गई।

भूमि जल और जीवन का समन्वय :

प्रदर्शनी में प्राकृतिक संसाधन, प्रबंधन एवं जल संरचनाओं के उचित समन्वय करके बहुमूल्य वर्षा जल एवं ऊपरी मृदा की रक्षा को बताया गया। इसके माध्यम से बताया गया कि हम सब मिलकर बंजर खेतों को हरे-भरे परिदृश्य में बदल सकते हैं और फसल विविधीकरण को बढ़ावा दे सकते हैं। साथ ही अपने जंगलों को सरंक्षित कर सकते हैं। आज बचाया गया जल का हर एक बूंद कल के हरे-भरे भविष्य का बीज है। प्रदर्शनी में लोगों को संदेश दिया गया कि समय रहते जल संरक्षण के लिए कदम उठाएं, जिससे आने वाली पीढ़ियों के लिए एक सशक्त और सतत भविष्य का निर्माण किया जा सके।




Related News
thumb

बीडीएस टीम ने डिफ्यूज किया बम, नक्सल सामग्री भी बरामद

धमतरी पुलिस, नगरी डीआरजी और सीएएफ खल्लारी टीम ने नक्सल विरोधी सर्चिंग अभियान में बड़ी सफलता हासिल करते हुए माओवादियों द्वारा डंप की गई


thumb

वाणिज्य विषय के प्रति बच्चों में रूचि बढ़ाने कार्यशाला

शिक्षा विभाग द्वारा स्कूली बच्चों में वाणिज्य विषय के प्रति बच्चों में रूचि बढ़ाने एवं प्रतियोगी परीक्षाओं में वाणिज्य विषय की भूमिका सहित अन्य वा...


thumb

दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना से महिलाएं आर्थिक एवं स्वावलंबन की दिशा ...

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज स्पीकर हाऊस राजनांदगांव में दीदी ई-रिक्शा सहायता योजना अंतर्गत 9 महिला हितग्राहियों को ई-रिक्शा प्रदान किया। वि...


thumb

राजनांदगांव कलेक्टर द्वारा कार्यालय में मुलाकात हेतु समय निर्धारित

कलेक्टर डॉ. सर्वेश्वर नरेन्द्र भुरे से जिलेवासी अब निर्धारित दिवसों एवं समय में कलेक्टोरेट कार्यालय में मुलाकात कर सकेंगे। अपनी समस्याओं एवं आवश्यक...


thumb

मां कर्मा के आशीर्वाद से साहू समाज कर रहा तरक्की : डॉ. रमन सिंह

विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम धीरी में आयोजित भक्त मां कर्मा जयंती समारोह एवं मूर्ति स्थापना कार्यक्रम में शामिल हुए...


thumb

बिलासपुर संभागायुक्त सुनील जैन ने कार्यभार ग्रहण किया

बिलासपुर संभाग के नये कमिश्नर सुनील जैन ने विगत दिवस काम-काज संभाल लिया है। उन्होंने निवर्तमान कमिश्नर महादेव कावरे से कार्यभार ग्रहण किया। आयुक्त ...