बिहान बाजार में दीदियों के द्वारा उत्पादित सामाग्री लेने के लिए लोगों में काफी उत्साह

Posted On:- 2024-10-30




बेमेतरा (वीएनएस)। दीपावली पर्व पर संयुक्त कार्यालय एवम कलेक्ट्रेट में मंगलवार को लगाए गए एक दिवसीय बिहान बाजार में  कलेक्टर रणबीर शर्मा सहित जिला अधिकारियों-कर्मचारियों वह स्थानीय नागरिकों एवं आसपास से कामकाज के सिलसिले आए ग्रामीणों और ने बिहान दीदियों द्वारा हाथों से बनाई गई सामग्रियां खरीदी। 

इस बिहान बाजार में  दीया, रूई की बाती, लक्ष्मी-गणेश भगवान आदि की पोशाक, आर्टिफिशियल ज्वेलरी और सजावटी सामान के भी स्टॉल लगाए गए थे। जिनकी काफी मांग ग्राहकों में हुई। बिहान बाज़ार में विभिन्न सामग्रियों  की बिक्री हुई कुछ आर्डर बिहान दीदियों को मिला। स्व-सहायता समूह की महिलाएं लगाए गए बिहान बाजार में बिक्री से काफी खुश थी। 

इस बिहान बाजार में बेमेतरा विकासखण्ड से लगभग 5-6 समूह महिलाओं द्वारा अपने हाथों से बनी सामग्री से लेकर घरेलू सामग्री और सजावटी सामानों के स्टॉल लगाए थे। इन समूह स्टॉलों से अधिकारी-कर्मचारियों द्वारा भी दीपावली के उपयोग में आने वाले की पूजा सामग्री खरीदी। इसके अलावा, गणमान्य नागरिकों ने भी अपने जरूरत की सामग्री बिहान बाजार से खरीदी। समूह की महिलाओं का कहना है कि आज धनतेरस होने के कारण स्थानीय बाजार (मार्केट) होने से काफी लोग नहीं आए।एक दिवसीय बिहान बाज़ार का आयोजन प्रात 11ः00 बजे से प्रारम्भ हुआ।




Related News
thumb

10वीं-12वीं के टॉपर राजस्व मंत्री के हाथों हुए सम्मानित

शैक्षणिक सत्र 2024- 25 में कक्षा 10 वी एवं 12 वी बोर्ड परीक्षा में प्रावीण्य सूची में स्थान प्राप्त करने वाले जिले के 5 होनहार छात्रों को राजस्व एव...


thumb

हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, शिविर का होगा आयोजन

राज्य शासन के निर्देशानुसार पूरे प्रदेश में अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत वाहनों पर हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट लगाया जाना है। इस योजना अंतर्गत रोजम...


thumb

शासन की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने सभी जिम्मेदारी से काम करें : र...

राजस्व मंत्री ने कहा कि पूरे प्रदेश में सुशासन तिहार का तीसरा चरण चल रहा है जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय स्वयं समाधान शिविरों एवं गांवो में पह...


thumb

निर्यात जागरूकता कार्यशाला संपन्न

निर्यात को बढ़ावा देने के लिए भारतीय विदेश व्यापार संस्थान कोलकाता, सीएसआईडीसी रायपुर एवं जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र बलौदाबाजार के सहयोग से एक...


thumb

विश्व रेडक्रॉस दिवस पर रक्तदान

जिला रेडक्रॉस समिति के तत्वावधान में एक वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन स्थानीय नगर भवन में किया गया, जिसमें सिविल सर्जन डॉ अशोक कुमार वर्मा सहित डॉक...


thumb

सुशासन तिहार : गोढ़ी में समाधान शिविर का सुब्रत साहू ने किया निरीक्षण

सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में आज जिले के प्रभारी सचिव सुब्रत साहू ने जनपद पंचायत धमधा के ग्राम पंचायत गोढ़ी स्थित शासकीय उच्च...