गोंदिया (वीएनएस)। महाराष्ट्र के गोंदिया में एक बस अनियंत्रित होकर पलट जाने से 10 लोगों की मौत हो गई है। लगभग 30 लोग घायल हुए है, जिन्हे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार दोपहर 12 बजे गोंदिया जिले के बिंद्रावन टोला गांव के पास राज्य परिवहन की एक बस के अनियंत्रित होकर पलट गई। बताया जा रहा है बाइक को बचाने के चक्कर में बस घटना का शिकार हो गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत और लगभग 30 लोग घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए गोंदिया जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने इस घटना में ग्रस्त पीड़ितों को 10 लाख रुपये की राशी तत्काल सहायता देने का ऐलान किया गया है।
कैसे हुआ हादसा
गोंदिया-कोहमारा स्टेट हाई-वे पर बस एक बाइक को बचाने के चक्कर में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की चपेट में आने वाली शिवशाही बस ( MH 09 EM 1273 ) महाराष्ट्र सड़क परिवहन निगम (MSRTC) की है। बस भंडारा से साकोली लखानी होते हुए गोंदिया की ओर जा रही थी। इस बीच यह हादसा हुआ, जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
बस में सवार थे 35 यात्री
बस में हादसे के समय 35 से अधिक यात्री सवार थे, और बस के पलटने से कुछ लोग उसके नीचे दब गए। हादसे में मौके पर ही 9 लोगो की मौत हो गई है। हादसे के बाद बस ड्राइवर घटनास्थल से फरार हो गया। आस पास के लोगो पुलिस और एंबुलेस को इसकी खबर दी। पुलिस मौके पर पहुंची और मृतकों के परिजन को सूचना दी।
हादसे में बस पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुकी है। बस को उठाने के लिए क्रेन की मदद ली गई और उसे वहां से हटाया गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फरार बस ड्राइवर को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
भारत आज अपनी स्वतंत्रता की 80वीं वर्षगांठ मना रहा है। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से लगातार 13वीं ब...
यहां आयोजित एक कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 1947 के विभाजन और नरसंहार के लिए कांग्रेस की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया...
राहुल गांधी ने पीएम मोदी की विदेश नीति का मज़ाक उड़ाया और बीजेपी-आरएसएस को 'जोकरों का झुंड' बताया, जिसके बाद बीजेपी ने उन पर पलटवार किया। केंद्रीय ...
त्तराखंड के चमोली जिले में टीएचडीसी की विष्णुगाड-पीपलकोटी जलविद्युत परियोजना की निर्माणाधीन सुरंग में बृहस्पतिवार शाम भूस्खलन के बाद मलबा और पानी भ...
राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत डोभाल ने इस्लामाबाद को साफ़ और स्पष्ट संदेश दिया है कि भारत अपने दुश्मनों पर कड़ा प्रहार करेगा और कार्रवाई के ...