देवेंद्र फडणवीस बने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री, 5 दिसंबर को लेंगे शपथ

Posted On:- 2024-12-04




मुंबई (वीएनएस)। महाराष्ट्र में राजनीतिक गतिविधियों के बीच बड़ा फैसला लेते हुए भारतीय जनता पार्टी ने देवेंद्र फडणवीस को मुख्यमंत्री पद के लिए चुना है। भाजपा विधायक दल की बैठक में फडणवीस को सर्वसम्मति से नेता चुना गया, चंद्रकांत पाटिल ने रखा प्रस्ताव रखा। पंकजा मुंडे समेत सभी ने समर्थन किया।जिसके बाद उनके मुख्यमंत्री बनने की औपचारिक घोषणा कर दी गई।

भाजपा की कोर कमेटी की बैठक में यह निर्णय लिया गया कि फडणवीस 5 दिसंबर को अपने दो डिप्टी सीएम के साथ शपथ लेंगे। महायुति के विधायकों की बैठक में भी इस फैसले पर सहमति बनी। इस अवसर पर भाजपा की ओर से केंद्रीय पर्यवेक्षक निर्मला सीतारमण और विजय रुपाणी ने मुंबई पहुंचकर बैठक में हिस्सा लिया।

गौरतलब है कि बीते 12 दिनों से फडणवीस का नाम मुख्यमंत्री पद की दौड़ में सबसे आगे था। संघ और भाजपा नेतृत्व के लिए भी फडणवीस पहली पसंद माने जा रहे थे। फडणवीस, जो पहले भी महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री रह चुके हैं, अपने प्रशासनिक अनुभव और भाजपा के प्रति निष्ठा के कारण पार्टी के लिए एक भरोसेमंद चेहरा बने हुए हैं।

शपथ ग्रहण समारोह के लिए तैयारियां तेज़ हो चुकी हैं, और यह देखना दिलचस्प होगा कि नई सरकार राज्य की जनता की उम्मीदों पर कितनी खरी उतरती है।बता दें कि महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने 132 सीटें जीतकर सबसे बड़ी पार्टी बनी है। महायुति की बात करें तो भाजपा ने 132, शिवसेना ने 57, एनसीपी ने 41 सीटों पर जीत हासिल की। वहीं महाविकास अघाड़ी में शिवसेना (यूबीटी) ने 20, कांग्रेस ने 16, एनसीपी (शरद पवार) ने 10 सीट पर जीत दर्ज की थी।



Related News
thumb

1980 वोटर लिस्ट विवाद:सोनिया गांधी पर बीजेपी का वार,प्रदीप भंडारी ब...

बीजेपी प्रवक्ता प्रदीप भंडारी ने 1980 की वोटर लिस्ट में सोनिया गांधी का नाम शामिल होने को लेकर उन पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि नागरिकता मिलने से...


thumb

राममंदिर चढ़ावा चोरी केस:अखिलेश यादव बोले-बीजेपी के खिलाफ धर्म बचान...

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने अयोध्या राम मंदिर में चढ़ावा चोरी मामले में भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि अगला चुनाव धर्म बचाने की जंग होगा। उन्होंने ...


thumb

आईआईटी के बाहर प्रदर्शन कर रहे आरपीआई और भारत मुक्ति मोर्चा के कार्...

छात्र साहिल वाकोडे की मौत के मामले में मुंबई पुलिस ने मुख्य द्वार पर बिना अनुमति नारेबाजी कर रहे राजनीतिक कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। प्रदर्श...


thumb

अमित शाह ने किया एऩसीबी के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन,एएऩटीएफ को ...

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एंटी-नारकोटिक्स टास्क फोर्स के राष्ट्रीय सम्मेलन का उद्घाटन करते हुए नशा-मुक्त भारत के लिए मिशन मोड में काम करने का...


thumb

दिल्ली में बड़े नेताओं को एसआईआर नोटिस के बाद ईसीआई बोला- नहीं कटें...

चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया है कि स्पेशल इंटेंसिव रिविज़न के तहत नोटिस भेजने का मतलब वोटर लिस्ट से नाम हटाना नहीं है। लाल कृष्ण आडवाणी, अरविंद केजरीव...


thumb

अखिलेश के माफिया, माफिया के अखिलेश': लखनऊ में SP प्रमुख को निशाना ब...

उत्तर प्रदेश में 2027 विधानसभा चुनाव से पहले लखनऊ में सपा प्रमुख अखिलेश यादव को निशाना बनाते हुए विवादित पोस्टर लगाए गए हैं। इन पोस्टरों में पूर्व ...