इंडिया समूह का नेतृत्व करने में सक्षम हैं ममता: पवार

Posted On:- 2024-12-09




मुंबई (वीएनएस)। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (सपा) प्रमुख शरद पवार ने कहा है कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इंडिया समूह का नेतृत्व करने में सक्षम हैं। श्री पवार ने कोल्हापुर में शनिवार को पत्रकारों से कहा कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख को विपक्षी गठबंधन का नेतृत्व करने की अपनी मंशा दिखाने का अधिकार है। इंडिया समूह के भीतर कई नेताओं ने भी सुश्री बनर्जी के बयान का स्वागत किया है। राकांपा (सपा) की नेता सुप्रिया सुले ने कहा कि वह सुश्री बनर्जी की अतिरिक्त जिम्मेदारी उठाने की इच्छा से प्रसन्न हैं।

इस पर मुद्दे पर प्रतिक्रिया देते हुए शिवसेना (शिंदे गुट) के सांसद उदय सावंत ने कहा कि यह कांग्रेस का "अपमान" है। इससे साबित होता है कि कांग्रेस नेतृत्व नेतृत्व करने में सक्षम नहीं है। श्री पवार ने खुद इसे स्पष्ट कर दिया है। विपक्षी इंडिया समूह आंतरिक कलह का सामना कर रहा है, जिसमें इसके सदस्य दलों के बीच मतभेद सामने आ रहे हैं। महाराष्ट्र में महा विकास अघाड़ी गठबंधन की हार के बाद सुश्री बनर्जी ने इंडिया समूह का नेतृत्व संभालने की इच्छा व्यक्त की और कहा कि "इस गठबंधन को चलाने वाले" विपक्षी गुट का प्रभावी ढंग से नेतृत्व करने में असमर्थ हैं।




Related News
thumb

मध्य प्रदेश में गणेश पंडाल में करंट फैलने से चार युवकों की मौत, 3 घायल

मध्य प्रदेश के मंडला जिले में नैनपुर थाना क्षेत्र के हीरापुर गांव में एक गणेश पंडाल में बिजली का करंट फैलने से चार युवकों की मौत हो गई और तीन अन्य ...


thumb

नागालैंड में शराब पीने से दो दिन में 19 लोगों की मौत; 19 गिरफ्तार

नागालैंड के मोकोकचुंग और तुएनसांग जिलों में पिछले दो दिनों में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से कम से कम 19 लोगों की मौत हो गई है।


thumb

पीएम मोदी बोले, पिछले 12 वर्षों में शहरों और गांवों के बीच की दूरी घटी

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वाराणसी से वडनगर जा रही सेवा यात्रा मोटरसाइकिल रैली के प्रतिभागियों से बातचीत करते हुए कहा कि बीते 12 वर्षों में देश ...


thumb

शुभेंदु अधिकारी सरकार को लगा बड़ा झटका, राष्ट्रपति ने एंटी गुंडा बि...

वैसे यहां एक बात को स्पष्ट रूप से समझना जरूरी है। बंगाल में कानून-व्यवस्था और राजनीतिक हिंसा को लेकर लंबे समय से आरोप-प्रत्यारोप होते रहे हैं। तृण...


thumb

उत्तर प्रदेश का ब्रह्मोस मिसाइल उड़ा रहा पाकिस्तान की नींद, ग्रेट...

गृह मंत्री अमित शाह ने ग्रेटर नोएडा में कहा कि यूपी में निर्मित ब्रह्मोस मिसाइलें और एके-203 राइफलें देश की रक्षा क्षमता बढ़ा रही हैं। उन्होंने बता...


thumb

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ किस एक्शन की तैयारी में हैं राहुल गांधी? कैस...

कांग्रेस के नेतृत्व वाला विपक्ष मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ महाभियोग प्रस्ताव लाने की तैयारी कर रहा है। विपक्ष ने चुनाव आयोग की निष्प...