नई दिल्ली (वीएनएस)। IRCTC की वेबसाइट सोमवार सुबह ही ठप हो गई है। हैरान करने वाली बात यह है कि तत्काल टिकट बुकिंग के समय ही IRCTC की साइट ठप है। IRCTC की वेबसाइट पर मैसेज मिल रहा है फिलहाल मेंटेनेंस का काम चल रहा है। इसलिए अगले 1 घंटे तक कोई बुकिंग नहीं होगी। कई यूजर्स ने भी सोशल मीडिया पर आउटेज को लेकर शिकायतें की हैं। हालांकि वेबसाइट पर बुकिंग अब चालू हो गई है लेकिन साइट अभी भी बहुत स्लो चल रही है।
जानकारी के अनुसार वेबसाइट आज सुबह 10 बजे के पहले से ही डाउन रही और साइट पर जाने पर मेंटेनेंस का ही मैसेज मिल रहा था। रेलवे या IRCTC की ओर से कोई बयान आया है आखिर वेबसाइट डाउन क्यों है। सुबह 10-11 बजे के बीच तत्काल टिकट की बुकिंग होती है। IRCTC के एप और मोबाइल दोनों में दिक्कत आई। यूजर्स एप भी ओपन नहीं कर पा रहे हैं, जबकि साइट ओपन होने के बाद मेंटेनेंस का मैसैज मिल रहा था।
डाउनडिटेक्टर ने भी वेबसाइट के आउटेज की पुष्टि की है। IRCTC की सर्विस डाउन होने के बाद एक्स पर TATKAL और IRCTC दोनों कीवर्ड ट्रेंड कर रहे हैं। आमतौर पर मेंटेनेंस का काम रात में 11 बजे के बाद होता है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि कहीं यह साइबर अटैक तो नहीं है।
कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया कि मतदाता ...
वाराणसी में यूपी एटीएस और पुलिस ने मुठभेड़ में प्रतिबंधित संगठन टीपीसी के 30 लाख रुपये के इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को मार गिराया। पुलिस के रो...
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को नागपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ...
भारतीय सेना की रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी और सीएलडब्ल्यूएस के सहयोग से चंडीगढ़ में जनरल एस एफ रोड्रिग्स स्मृति संगोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान रक्षा विशे...
केरल विश्वविद्यालय में छात्र आचार संहिता के तहत राजनीतिक गतिविधियों और प्रदर्शनों को सीमित करने के प्रस्तावित नियमों पर विवाद खड़ा हो गया है। विश्व...
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में कहा कि भारत की आत्मा सनातन परंपरा और वसुधैव कुटुंबकम में बसती है। उन्होंने कहा कि सन...