निकाय-पंचायत चुनाव: निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी को

Posted On:- 2024-12-30




कांकेर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकायों के आम निर्वाचन 2024-25 कराए जाने हेतु फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए पूर्व में जारी कार्यक्रम (समय-अनुसूची) में संशोधित करते हुए 01 जनवरी 2025 के प्रतिनिर्देश से कार्यक्रम (समय-अनुसूची) आदेश जारी किया गया है।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने बताया कि जारी कार्यक्रम के अनुसार द्वितीय चरण में 31 दिसम्बर से निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन एवं दावे तथा आपत्तियां प्राप्त की जाएगी तथा मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों को निर्वाचक नामावली भी इसी तिथि को उपलब्ध कराई जाएगी। दावे-आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 06 जनवरी 2025 को अपरान्ह 03 बजे तक का समय निर्धारित किया गया है। प्राप्त दावे-आपत्तियों के निपटारे की अंतिम तिथि 09 जनवरी है। इसी प्रकार प्ररूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी तथा प्राप्त दावों का निराकरण 11 जनवरी को किया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्राप्त दावा-आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील निराकरण आदेश पारित होने के 05 दिवस के भीतर किया जा सकेगा। साथ ही सॉफ्टवेयर में परिवर्धन, संशोधन एवं विलोपन के प्रकरणों की प्रविष्टि, चेकलिस्ट का निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच करवाना तथा पी.डी.एफ. मुद्रण जिला कार्यालय को सौंपना एवं अनुपूरक सूची का मुद्रण और अनुपूरक सूची को मूल सूची के साथ 14 जनवरी तक संलग्न किया जाएगा। तत्पश्चात निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी 2025 को किया जाएगा।

त्रिस्तरीय पंचायत निर्वाचन हेतु संशोधित कार्यक्रम जारी
छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन 2024-25 के लिए फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली तैयार करने के लिए पूर्व में जारी कार्यक्रम में संशोधन करते हुए 01 जनवरी 2025 के प्रतिनिर्देश से कार्यक्रम (समय-अनुसूची) जारी किया गया है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी निलेशकुमार महादेव क्षीरसागर ने बताया कि जारी कार्यक्रम अनुसार द्वितीय चरण में 31 दिसम्बर से निर्वाचक नामावली का प्रारंभिक प्रकाशन एवं दावा तथा आपत्तियां प्राप्त की जाएगीं। दावा तथा आपत्तियां प्राप्त करने की अंतिम तिथि 06 जनवरी 2025 अपरान्ह 03 बजे तक की जाएगी। इसके अलावा दावे तथा आपत्तियों का निपटारे की अंतिम तिथि 09 जनवरी निर्धारित की गई है। इसी प्रकार प्ररूप क-1 में रजिस्ट्रीकरण अधिकारी, सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी को दावा प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 10 जनवरी और प्राप्त दावा का निराकरण करने की अंतिम तिथि 11 जनवरी निर्धारित किया गया है। दावा-आपत्तियों के निराकरण आदेश के विरूद्ध अपील करने तथा निराकरण आदेश पारित होने के 05 दिवस के भीतर किया जा सकेगा। साथ ही सॉफ्टवेयर में 14 जनवरी तक परिवर्धन, संशोधन, विलोपन के प्रकरणों की प्रविष्टि, चेकलिस्ट का निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा जांच करवाकर तथा पी.डी.एफ. मुद्रण जिला कार्यालय को सौंपा जाएगा और अनुपूरक सूची का मुद्रण तथा अनुपूरक सूची को मूल सूची के साथ संलग्न किया जाएगा। इसके बाद निर्वाचक नामावली का अंतिम प्रकाशन 15 जनवरी 2025 को किया जाएगा। उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार निर्वाचक नामावली तैयार करने के संबंध में जिले के सभी रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तथा सभी जनपद पंचायत के सीईओ को निर्देशित किया गया है।



Related News
thumb

कलेक्ट ने ली बैठक, साइबर क्राइम मुक्त छत्तीसगढ़ और साइबर क्राइम मुक...

जिले को साइबर अपराध मुक्त बनाने और नागरिकों को डिजिटल ठगी से बचाने के उद्देश्य से आज कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं की अध...


thumb

कलेक्टर ने ली बैठक, शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं, डीएमएफ कार्यों औ...

कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं ने आज कलेक्ट्रेट स्थित दिशा सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक में शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं के क्रियान्वयन...


thumb

नेत्रदान से दो दृष्टिहीनों के जीवन में आ सकती है रोशनी

राष्ट्रीय दृष्टिहीनता एवं अल्प दृष्टि नियंत्रण कार्यक्रम अंतर्गत कलेक्टर प्रतिष्ठा ममगाईं के निर्देशन में जिले में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी 25...


thumb

जिले में अब तक 541.1 मिमी. औसत वर्षा दर्ज

चालू बारिश सीजन के दौरान बेमेतरा जिले में 01 जून 2026 से 08 सितंबर 2026 प्रतिवेदित दिनांक तक की स्थिति में सवेरे 8.00 बजे तक जिले में 541.1 मि.मी. ...


thumb

जनदर्शन में उमड़ी फरियादों की कतार, कलेक्टर संतन देवी जांगड़े ने गंभी...

। कलेक्टर संतन देवी जांगड़े के मार्गदर्शन में मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जनदर्शन का आयोजन किया गया। जनदर्शन में जिले के दूर-दराज क्षेत्रों से...


thumb

हर घर नल से बदली धनौली की तस्वीर, जल जीवन मिशन बना खुशहाल जीवन की न...

जिले के विकासखण्ड भरतपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बरौता का आश्रित ग्राम धनौली आज जल जीवन मिशन की सफलता और जनभागीदारी की मिसाल बनकर उभरा है।