रायगढ़ (वीएनएस)। जिले में लगातार हाथियों का आना - जाना लगा रहता है। इस दौरान जंगल में बने स्टाप डैम के दलदल में फसने से एक हाथी के शावक की मौत हो गई। इसके बाद इसकी वन विभाग की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। मामला घरघोडा वन परिक्षेत्र के पानी खेत गांव की है।
मिली जानकारी के अनुसार, घरघोड़ा वन परिक्षेत्र में लगभग 38 हाथियों के दल विचरण कर रहा है। विचरण करते -करते हाथी का शावक जंगल में बने स्टाप डैम के दलदल में फंस गया और उसकी मौत हो गई। आसपास के क्षेत्र में बदबू फैल गई। तब इसकी जानकारी ग्रामीणों को हुई। इसके बाद ग्रामीणों ने इसकी वन विभाग की टीम को दी गई। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। जांच में पता चल कि, शावक हाथी का शव 2 से 3 दिन पुराना है।
हाथी ने एक बच्ची की ले ली जान
वहीं कुछ पिछले दिनों में छत्तीसगढ़ के नगरी में एक हाथी के बच्चे ने एक 3 साल के बच्ची की जान ले ली। वनांचल क्षेत्र के अरसीकन्हार के बिलपानी में एक हाथी के बच्चे ने घर में घुसकर महिला और बच्ची को कुचलकर मार डाला। घटना की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और उसे खदेड़ दिया। पीड़ित संजय कमार ने बताया कि, रात में वो अपनी पत्नी और 3 साल की बच्ची के साथ सो रहा था। तभी रात में एक हाथी का बच्चा आया और उसने उनकी झोपड़ी का छप्पर अपनी सूड़ से उठाकर फेंक दिया। हाथी ने बच्ची पर हमला कर दिया और उसे पटक- पटककर मार डाला। इस हादसे के बाद वन विभाग की टीम ने एक हाथी के बच्चे को ढूंढ़ कर खदेड़ दिया। हाथी का बच्चा घायल बताया जा रहा है। इस हादसे के बाद घर में मातम पसर गया है और गांव के लोग दहशत में है।
कलेक्टर आकाश छिकारा ने समय-सीमा की बैठक में कृषि विभाग की समीक्षा करते हुए किसानों को गुणवत्तापूर्ण खाद उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने खा...
ग्रामीण अंचलों और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के होनहार बच्चों के सपनों को उड़ान देने के लिए जिला प्रशासन ने एक बेहद संवेदनशील और सराहनीय कदम उठाया...
अपने सिर पर पक्की छत होना हर परिवार का सपना होता है। बस्तर जिले के विकासखंड तोकापाल के ग्राम पंचायत सिंगनपुर की रहने वाली 52 वर्षीय सोमारी बाई (पति...
भारतीय स्टेट बैंक ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (आरसेटी) दंतेवाड़ा द्वारा ग्रामीण राजमिस्त्री प्रशिक्षण के अंतर्गत आयोजित 30 दिवसीय राजमिस्त्...
कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव के निर्देशानुसार जिले में संचालित आश्रम-छात्रावासों एवं पोटाकेबिनों में छात्र-छात्राओं को उपलब्ध कराई जा रही मूलभूत सुविध...
नगर पंचायत बारसूर द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना (1.0) के अंतर्गत वर्षों से अधूरे पड़े आवासों को लेकर सख्ती बरती जा रही है। निकाय क्षेत्र में ऐसे 5...