मुंबई (वीएनएस)। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री बिपाशा बसु आज 46 वर्ष की हो गयी। 07 जनवरी 1979 को दिल्ली में जन्मीं विपाशा बसु ने अपनी शुरुआती पढ़ाई कोलकाता से पूरी की है। उन्होंने अपने मॉडलिंग करियर की शुरुआत वर्ष 1996 में कोलकता से ही की थी। मॉडलिंग करियर के दौरान उनकी मुलाकात अर्जुन रामपाल की पत्नी और मॉडल मेहर जासिया से हुई। उन्होंने उन्हें गोदरेज सिंथोल सुपर मॉडल में भाग लेने को कहा, और बिपासा बसु इस इसकी विजेता भी बनी।
बॉलीवुड में विपाशा बसु ने अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2001 में प्रदर्शित फिल्म अजनबी से की।इस फिल्म में विपाशा बसु के अपोजिट अक्षय कुमार थे। फिल्म में विपाशा का किरदार ग्रे शेड्स लिये हुये था।बावजूद इसके विपाशा ने अपने दमदार अभिनय से दर्शकों को रोमांचित कर दिया।इस फिल्म के लिये विपाशा को फिल्म फेयर की ओर से डेब्यू पुरस्कार भी दिया गया।वर्ष 2002 में विपाशा बसु को विक्रम भट्ट के निर्देशन में बनी फिल्म राज में काम करने का अवसर मिला।थ्रिलर से भरपूर राज भी दर्शको को बेहद पसंद आयी साथ हीं विपाशा अपने दमदार अभिनय के लिये सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिये नामांकित की गयी।
वर्ष 2003 में प्रदर्शित फिल्म जिस्म विपाशा बसु के करियर की मत्वपूर्ण फिल्मों में शामिल है।इस फिल्म में विपाशा बसु ने एक बार फिर से नेगेटिव किरदार निभाया था।जिस्म में विपाशा बसु के अपोजिट जॉन अब्राहम थे।विपाशा और जॉन की जोड़ी को दर्शकों ने बेहद पसंद किया।
इस फिल्म की सफलता के बाद विपाशा और जॉन की जोड़ी ने कई फिल्मों में साथ काम कर दर्शकों का मनोरंजन किया। विपाशा बसु ने अपने सिने करियर में अबतक लगभग 55 फिल्मों में काम किया है।हिंदी फिल्मों के अलावा विपाशा ने तमिल,तेलगु और बंगला फिल्मों में भी अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है। बिपाशा ने वर्ष 2016 में करण सिंह ग्रोवर के साथ शादी कर ली। विपाशा इन दिनों फिल्मों में सक्रिय नहीं है।
संजय दत्त स्टारर 'आखरी सवाल' सबसे ज्यादा इंतज़ार की जाने वाली फिल्मों में से एक बनकर उभरी है और दर्शक इसकी रिलीज का बेसब्री से राह देख रहे हैं।
साई पल्लवी ने एक दिन में काम करने के अपने अनुभव को बेहद खास और भावुक बताया है। हाल ही में एक इवेंट के दौरान उन्होंने आमिर खान और पूरी टीम का दिल से...
भारतीय सिनेमा के सबसे दिग्गज निर्देशकों में से एक, संजय लीला भंसाली, अपने अब तक के सबसे बड़े और बहुप्रतीक्षित प्रोजेक्ट की तैयारी कर रहे हैं
'बंदर' के मेकर्स ने अब आधिकारिक तौर पर इसकी रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है। यह फिल्म 5 जून, 2026 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए तैय...
आमिर खान प्रोडक्शंस की आने वाली फिल्म 'एक दिन' धीरे-धीरे दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर रही है।
ग्लोबल सुपरस्टार उर्वशी रौतेला ने 1000 करोड़ के बड़े बजट वाली फिल्म के लिए डबिंग शुरू कर दी है। इस फिल्म में उर्वशी रौतेला के साथ बॉलीवुड सुपरस्टार...