रायपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री के निर्देश पर यातायात को सुगम बनाने की कार्रवाई निरंतर जारी है। गुरुवार को बैजनाथपारा में नगर निगम की टीम पहुंची और सड़कों के किनारे अतिक्रमण करने वालों पर कार्रवाई की गई। साथ ही शहरी क्षेत्र को नो-वेंडिग जोन करने की हिदायत दी गई।
कलेक्टर एवं नगर निगम प्रशासक डाॅ. गौरव कुमार सिंह के मार्गदर्शन और नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम जोन 4 द्वारा शास्त्री बाजार मुख्य मार्ग, बैजनाथपारा अखाडा गली में अभियान चलाकर मुख्य मार्ग से अतिक्रमण एंगल व ठेले हटाकर जब्ती करने की कार्रवाई की गई।
वहीं निगम जोन 7 द्वारा साइंस कालेज के सामने जीई मार्ग में अभियान चलाकर कब्जा हटाये एवं कब्जाधारियों के ठेले गुमटियों को जब्त करने की कार्रवाई की। जोन 9 ने शंकर नगर टीवी टावर से शंकरनगर चौक मुख्य मार्ग में अभियान चलाकर पूर्व में हटाने के बाद पुनः कब्जा कर बैठे ठेले गुमटी व्यवसायियों को हटाकर उनके ठेले गुमटियां जब्त करने की कार्रवाई की गई। अभियान जनहित में जनसुविधा के लिए मार्गो में सुगम आवागमन देने नगर निगम द्वारा जिला प्रशासन के निर्देश पर पुलिस प्रशासन, यातायात विभाग के सहयोग से नगर निगम मुख्यालय नगर निवेश विभाग और जोनो के नगर निवेश विभाग के माध्यम से सतत जारी रहेगा
रक्षाबंधन सहित आगामी त्योहारी सीजन को देखते हुए छत्तीसगढ़ में खाद्य एवं औषधि प्रशासन ने मिलावटखोरी और असुरक्षित खाद्य पदार्थों के खिलाफ अभियान तेज कर
छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक कला एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण, संवर्धन और कलाकारों को आर्थिक संबल प्रदान करने के उद्देश्य से संस्कृति एवं राजभाषा सं...
देश के बंटवारे के दौरान नफरत और हिंसा की वजह से लाखों लोगों ने संघर्ष किया और बलिदान दिया। उन्हीं की याद में आज 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति...
राजधानी स्थित न्यू सर्किट हाउस में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज ने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) समिति के सदस्यों से सौजन्य मुल...
जैन समाज में आध्यात्मिक चातुर्मास के साथ ही जैन संवेदना ट्रस्ट का सेवा , मानव कल्याण का चातुर्मास भी जोर शोर से चल रहा है ।
समाज कल्याण विभाग द्वारा विभागीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की प्रशासनिक और वित्तीय दक्षता को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से राज्यस्तरीय आवास...