नये सरलीकृत मापदंडों के आधार पर नवीन आवास प्रदाय किए जाएंगे : मुख्यमंत्री साय

Posted On:- 2025-01-13




मुख्यमंत्री ने जिले को दी 02 अरब 88 करोड़ 18 लाख रूपए के 168 विकास कार्यों की सौगात

कोंडागांव (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बस्तर प्रवास के दौरान आज कोंडागांव पहुंचे। इस दौरान उन्होंने जिले को कुल 02 अरब 88 करोड़ 18 लाख 37 हजार रूपए के कुल 168 विकास कार्यों की सौगात दी, जिनमें 02 अरब 08 करोड़ 26 लाख 46 हजार के 130 विकास कार्यों का लोकार्पण एवं 79 करोड़ 91 लाख रूपए के 38 कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं। मुख्यमंत्री साय ने विकास नगर स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश के लिए 03 लाख 88 हजार नवीन आवास स्वीकृत किए गए हैं। उन्होंने बताया कि योजनान्तर्गत आवास स्वीकृति हेतु निर्धारित नवीन मापदण्डों को और अधिक सरलीकृत किया गया है, जिसका लाभ प्रदेश के अधिकांश हितग्राहियों को मिलेगा।

कार्यक्रम में मौजूद जिलावासियों को छेरछेरा पर्व एवं शाकम्भरी जयंती की बधाई देते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि पिछले एक साल में ‘मोदी की गारंटी’ को पूर्ण करने के उद्देश्य से प्रदेश सरकार लगातार काम कर रही है। आवास योजना का लाभ दिलाने के लिए आवास प्लस-2024 अंतर्गत सर्वे का कार्य शुरू हो गया है, जिसमें छूटे हुए व्यक्ति उक्त सूची में अपना नाम अवश्य जुड़वाएं। उन्होंने कहा कि वर्तमान में किसानों का धान खरीदा जा रहा है, जिसकी अंतर राशि उनके खातों में एकमुश्त हस्तांतरित की जाएगी। इसी तरह महतारी वंदन योजना के तहत छत्तीसगढ़ सरकार ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाया। प्रदेश के साढ़े 12 लाख तेंदूपत्ता संग्राहकों को 5500 रूपए प्रति मानक बोरा दर से भुगतान किया जा रहा है। 

मुख्यमंत्री साय ने बताया कि छत्तीसगढ़ से माओवाद के उन्मूलन का संकल्प लिया है, जिसका अनुसरण करते हुए सरकार दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। बस्तर के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों में नये फोर्स कैम्प स्थापित किए गए हैं। इन इलाकों में निवासरत ग्रामीणों को शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं से जोड़ने के लिए नियद नेल्लानार योजना चलाई जा रही है, जिसके तहत इन क्षेत्रों में सतत् विकास कार्यों को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने आदिवासी क्षेत्रों के विकास के लिए केन्द्र की मोदी सरकार द्वारा चलाई जा रही धरती आबा ग्राम उत्कर्ष योजना एवं पीएम जनमन योजना का उल्लेख करते हुए कहा कि इससे निश्चित तौर पर आदिवासी विकास की मुख्यधारा से जुड़ेंगे। इन इलाकों के बंद स्कूलों को खोलने का कार्य किया जा रहा है।  

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि रामलला दर्शन योजना के तहत अब तक प्रदेश के 20 हजार श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम की यात्रा कराई गई है। इसके पहले, मुख्यमंत्री के समक्ष जिला प्रशासन कोंडागांव और आईआईटी भिलाई के मध्य ‘स्टडी, रिसर्च एंड इम्प्रूवमेंट ऑफ बेलमेटल आर्टिजन प्रोडक्शन प्रोसेस’ पर एमओयू पर हस्ताक्षर किया गया। इस मौके पर बस्तर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष एवं कोण्डागांव विधायक लता उसेण्डी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। आरंभ में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने जिले का प्रगति प्रतिवेदन का वाचन किया। इसके पहले मुख्यमंत्री ने कोण्डागांव के मुख्यमार्ग से जिला न्यायालय तक रोड शो किया।


मुख्यमंत्री ने विभागीय प्रदर्शनी का किया अवलोकन, हितग्राहियों को बांटे चेक, सामग्री व उपकरण : 

इसके पश्चात मुख्यमंत्री साय ने मुख्य कार्यक्रम स्थल में जिला प्रशासन के विभिन्न विभागों द्वारा आयोजित विभागीय प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के तहत सामग्री, उपकरण एवं चेक वितरित किया।

जिसके तहत राष्ट्रीय आजीविका मिशन के तहत 05 लखपति दीदीयों को पुरस्कृत किया गया और हितग्राहियों को बैंक लिंकेज चेक प्रदान किया। हस्तशिल्प विभाग के स्टॉल में राष्ट्रीय बांस मिशन योजना अंतर्गत 04 शिल्पकार को बांस शिल्प औजार वितरण किया गया। कृषि विभाग के स्टॉल में अगनूराम, रामधार नेताम और नथली बाई को 45 लाख के ट्रैक्टर वितरण, 05 हितग्राहियों को पावर विंडर, 07 किसानों को विद्युत पंप, 05 को उड़ावनी पंखा और 02 हितग्राहियों को मिनी राइस मिल के लिए राशि दी गई। इसी तरह मछली पालन विभाग में 10 मत्स्य पालकों को आईस बॉक्स का वितरण और 03 मछुआ सहकारी समिति  को नवीन सहकारी समिति पंजीयन प्रमाण पत्र का वितरण, प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत 25 हितग्राहियों को आवास स्वीकृति प्रमाण पत्र का वितरण, मुख्यमंत्री बाल उदय योजना अंतर्गत सात-सात हजार रूपए के मान से चेक वितरण किया गया। साथ ही 10 ग्रामीणों को वनाधिकार पत्रक वितरण किया गया और ग्राम पंचायत बड़े राजपुर को सामुदायिक वनाधिकार पत्रक प्रदाय किया गया। इसके अलावा मछली पालन विभाग कोण्डागांव मत्स्य पालकों को आईस बॉक्स का वितरण, 08 तेंदूपत्ता संग्राहकों को पारिश्रमिक राशि 19.75 करोड़ रूपये, किसान वृक्ष मित्र योजना अंतर्गत 17 हितग्राहियों को प्रोत्साहन राशि 1.16 करोड़ रुपए चेक का वितरण, वन प्रबंधन चिपावण्ड को समिति लांभाश राशि का चेक वितरण राशि 4.13 करोड़ रुपए और वनमण्डल केशकाल के 03 वन प्रबंधन समिति को 28.65 लाख रुपए का चेक वितरित किया गया।

इस अवसर पर जिले के प्रभारी मंत्री लखनलाल देवांगन, वन मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप, कांकेर सांसद भोजराज नाग, विधायक जगदलपुर किरण देव, केशकाल विधायक नीलकंठ टेकाम सहित जिले के वरिष्ठ जनप्रतिनिधिगण, जिला प्रशासन के अधिकारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन मौजूद थे।




Related News
thumb

राइस मिलरों की बैठक में कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

कलेक्टर एस. जयवर्धन ने आज जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में जिले के समस्त राइस मिलरों की बैठक ली। बैठक में धान मिलिंग की प्रगति, एफआरके (फोर्टिफ...


thumb

स्वयं फाइलेरिया रोधी दवाई खाकर जिला शिक्षा अधिकारी ने विद्यार्थियों...

फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के अंतर्गत आज सूरजपुर विकासखंड के तिलसिंवा स्थित मुख्यमंत्री डीएवी पब्लिक स्कूल में सामूहिक दवा सेवन कार्यक्रम आयोजित किय...


thumb

पीएम सूर्य घर योजना से बदली तस्वीर : सिलफिली के मनोज विश्वास बने प्...

प्रधानमंत्री पीएम सूर्य घर : मुफ्त बिजली योजना ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में तेजी से लोकप्रिय हो रही है। इसी क्रम में सिलफिली निवासी मनोज विश्वास ...


thumb

चैत्र नवरात्र व कुदरगढ़ महोत्सव की तैयारी को लेकर लोकन्यास ट्रस्ट कु...

आगामी चैत्र नवरात्रि के अवसर पर जिले के मां बागेश्वरी कुदरगढ़ धाम में चैत्र नवरात्र व कुदरगढ़ महोत्सव का आयोजन किया जायेगा। महोत्सव की तैयारियों की स...


thumb

कलेक्टर एस. जयवर्धन का 10वीं व 12वीं के विद्यार्थियों के नाम संदेश

कलेक्टर एस. जयवर्धन ने जिले के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा देने वाले सभी विद्यार्थियों के लिए परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन के लिए संदेश दिया है। अपन...


thumb

प्रार्थना सभा में अब गूंजेंगी अखबार की सुर्खियां, बढ़ेगी जागरूकता और...

शिक्षा को केवल किताबों तक सीमित न रखकर उसे जीवन से जोड़ने की दिशा में विकासखंड प्रेमनगर के शासकीय प्राथमिक शाला पीपरडांड में एक अभिनव पहल की गई है।