रायपुर (वीएनएस)। रायपुर की सुजैन खान ने मिसेज यूनिवर्स 2025 का खिताब अपने नाम कर लिया है। यह खिताब जीतकर सुजैन ने भारत और छत्तीसगढ़ का गौरव बढ़ाया है। अंतरराष्ट्रीय सौंदर्य प्रतियोगिता का आयोजन थाईलैंड में हुआ। इसमें भारत की ओर से रायपुर की सुजैन ने भाग लिया।
जेके फाउंडेशन (इंटरनेशनल) ने यह प्रतियोगिता आयोजित की थी। 121 देशों की सुंदरियों ने इस प्रतियोगिता में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता के तीन राउंड्स में सुजैन ने अपनी सुंदरता, आत्मविश्वास और प्रतिभा से सभी को प्रभावित किया और खिताब अपने नाम कर लिया।
सुपरमॉडल और टीवी एक्ट्रेस हैं सुजैन खान
सुजैन एक जानी-मानी सुपरमॉडल और टीवी एक्ट्रेस है। वह न सिर्फ रायपुर बल्कि पूरे छत्तीसगढ़ में काफी मशहूर हैं। वह इंश्योरेंस कंपनी की तरफ से MDRT अवार्ड भी जीत चुकी हैं।
सुजैन खान की यह उपलब्धि देश और राज्य के लिए गर्व की बात है। उनकी इस उपलब्धि ने छत्तीसगढ़ और भारत को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान दिलाई है।
इस प्रतियोगिता के दौरान नशा ग्रुपर के ओनर रणदीप अरोड़ा, एंकर और सेलिब्रिटी लकी तरार, मिस थाईलैंड किम शाह और रशियन एक्ट्रैस सहित कई प्रतिष्ठित व्यक्तित्व मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान मंत्री राजेश अग्रवाल ने अधिकारियों से कहा कि राज्योत्सव प्रदेश की प्रतिष्ठा से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। इसलिए इसके प्रत्येक पह...
राष्ट्रीय एकता दिवस समारोह में नक्सलवाद के विरुद्ध संघर्ष और शांति स्थापना की यात्रा पर आधारित विशेष नाट्य प्रस्तुति भी आकर्षण का केंद्र रही। न...
केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया शाम 6 बजे नवा रायपुर अटल नगर स्थित राज्योत्सव मैदान पहुंचेंगे, जहां वे छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर आय...
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत खरीफ एवं रबी 2025-26 में 16.70 लाख से अधिक किसानों ने बीमा कराया तथा 1 लाख 40 हजार 730 किसानों को 292.43 करो...
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस वर्ष का राज्योत्सव अनेक मायनों में ऐतिहासिक और विशेष है। यह पहला राज्योत्सव है, जब छत्तीसगढ़ लाल आतंक से मुक्त होकर श...