शादी समारोह में घुसा तेंदुआ, मची अफरातफरी, वन अधिकारी समेत कई घायल

Posted On:- 2025-02-13




लखनऊ (वीएनएस)। यूपी की राजधानी लखनऊ के पारा स्थित बुद्धेश्वर में एक शादी समारोह के दौरान बुधवार रात एमएम मैरिज लॉन में अचानक एक तेंदुआ घुस आया, जिससे वहां भगदड़ और अफरातफरी मच गई। इस दौरान एक व्यक्ति दूसरी मंजिल से कूदकर घायल हो गया, जबकि वन विभाग की टीम पर भी तेंदुए ने हमला कर दिया, जिसमें एक अधिकारी सहित कई लोग घायल हो गए।

तेंदुआ देखते ही मची चीख-पुकार
रात करीब 10:30 बजे शादी समारोह के दौरान दीपक नामक व्यक्ति किसी काम से लॉन की दूसरी मंजिल पर गए, जहां अचानक उन्होंने तेंदुए को देख लिया। घबराहट में उन्होंने दूसरी मंजिल से छलांग लगा दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

वीडियोग्राफी की लाइव स्ट्रीमिंग में दिखा तेंदुआ
शादी समारोह की लाइव वीडियोग्राफी हो रही थी, जो एक स्क्रीन पर प्रसारित की जा रही थी। अचानक स्क्रीन पर तेंदुए की झलक दिखते ही वहां मौजूद लोगों के होश उड़ गए और चारों ओर चीख-पुकार मच गई।

वन विभाग की टीम पर हमला
तेंदुए की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। मलिहाबाद रेंज के दरोगा मुकद्दर अली के नेतृत्व में वनकर्मी उसे पकड़ने की कोशिश कर रहे थे, तभी तेंदुए ने हमला कर दिया। इस दौरान कई अधिकारी और वनकर्मी जीने से गिरकर घायल हो गए। साथी कर्मियों ने बचाव के लिए हवाई फायरिंग की, जिसके बाद तेंदुआ लॉन के अंदर कहीं छिप गया।

रहमानखेड़ा के बाघ से जोड़ा जा रहा था मामला
यह मैरिज लॉन रहमानखेड़ा जंगल से करीब 10 किलोमीटर की दूरी पर है, जहां 68 दिनों से एक बाघ की दहशत बनी हुई है। जब शादी में मौजूद लोगों को जंगली जानवर के घुसने की खबर मिली, तो पहले उन्हें लगा कि यह वही बाघ है। हालांकि, वन विभाग के अधिकारियों ने बाद में पुष्टि की कि यह तेंदुआ है।

डीएफओ संभाल रहे ऑपरेशन
वन विभाग के डीएफओ सीतांशु पांडेय ने बताया कि तेंदुआ अब भी लॉन के अंदर ही कहीं छिपा हुआ है। उसे पकड़ने के लिए विशेष रेस्क्यू टीम लगाई गई है और वे खुद ऑपरेशन की कमान संभाल रहे हैं।

इलाके में खौफ का माहौल
रहमानखेड़ा इलाके में बाघ की मौजूदगी से पहले ही लोगों में डर था, अब तेंदुए की घटना के बाद खौफ और बढ़ गया है। वन विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है और कहा है कि जल्द ही तेंदुए को रेस्क्यू कर लिया जाएगा।



Related News
thumb

दिल्ली हाईकोर्ट को मिले सात नए जज

दिल्ली हाईकोर्ट को सात नए जज मिले हैं। सोमवार को सात न्यायिक अधिकारियों ने दिल्ली हाई कोर्ट के जज के तौर पर शपथ ली, जिससे वहां काम करने वाले जजों क...


thumb

निर्वाचन आयोग के एसआईआर अभियान में करोड़ों नाम हटाने पर कांग्रेस क...

कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया कि मतदाता ...


thumb

वाराणसी में 30 लाख के इनामी नक्सली बृजेश गंझू ढेर, जानें कैसे हुआ ए...

वाराणसी में यूपी एटीएस और पुलिस ने मुठभेड़ में प्रतिबंधित संगठन टीपीसी के 30 लाख रुपये के इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को मार गिराया। पुलिस के रो...


thumb

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अ...

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को नागपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ...


thumb

जनरल एस एफ रोड्रिग्स स्मृति संगोष्ठी में सैन्य विशेषज्ञों ने आर्टि...

भारतीय सेना की रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी और सीएलडब्ल्यूएस के सहयोग से चंडीगढ़ में जनरल एस एफ रोड्रिग्स स्मृति संगोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान रक्षा विशे...


thumb

केरल विश्वविद्यालय में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक के मसौदे का कर्मच...

केरल विश्वविद्यालय में छात्र आचार संहिता के तहत राजनीतिक गतिविधियों और प्रदर्शनों को सीमित करने के प्रस्तावित नियमों पर विवाद खड़ा हो गया है। विश्व...