बीजेपी विधायक टी राजा सिंह पर मेटा की बड़ी कार्रवाई

Posted On:- 2025-02-21




नई दिल्ली (वीएनएस)। मेटा ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) विधायक टी राजा सिंह से जुड़े कई अकाउंट और पेज हटा दिए हैं। यह कार्रवाई इंडिया हेट लैब (IHL) की एक रिपोर्ट के एक सप्ताह बाद की गई है, जिसमें खुलासा किया गया था कि कैसे सिंह और उनके समर्थक आधिकारिक प्रतिबंध के बावजूद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर मुसलमानों के खिलाफ नफरत फैलाने वाले भाषणों को बढ़ावा दे रहे थे।

मेटा के एक्शन पर राजा सिंह ने जताई नारागजी

फेसबुक और इंस्टाग्राम की मूल कंपनी मेटा ने राजा सिंह से जुड़े दो फेसबुक पेज और तीन इंस्टाग्राम अकाउंट हटा दिए हैं। बीजेपी विधायक टी. राजा सिंह ने अपने और अपने दोस्तों तथा परिवार के सदस्यों के सोशल मीडिया अकाउंट ब्लॉक किए जाने पर हैरानी जताई है। उन्होंने इसे हिंदुओं को निशाना बनाकर की गई 'चुनिंदा सेंसरशिप' बताया है। उन्होंने आरोप लगाया कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला हो रहा है।


कार्यकर्ताओं और समर्थकों का अकाउंट किया गया ब्लॉक

राजा सिंह ने एक बयान में कहा, 'यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम ने मेरे परिवार, दोस्तों, कार्यकर्ताओं और समर्थकों के अकाउंट ब्लॉक कर दिए हैं। इससे पहले, राहुल गांधी की शिकायत के आधार पर मेरे आधिकारिक अकाउंट को गलत तरीके से निशाना बनाया गया था। अब मेरे वीडियो शेयर करने वालों को भी चुप कराया जा रहा है।'


हमारी नीति का उल्लंघन किया- फेसबुक

फेसबुक के प्रवक्ता ने एक बयान में इस बात की पुष्टि की और कहा, 'हमने राजा सिंह को फेसबुक से प्रतिबंधित कर दिया है, क्योंकि उन्होंने हमारी नीति का उल्लंघन किया है, जिसके तहत हिंसा और नफ़रत को बढ़ावा देने या उसमें शामिल होने वालों को हमारे मंच पर आने से रोका जाता है। संभावित उल्लंघनकर्ताओं के मूल्यांकन की प्रक्रिया व्यापक है और इसी वजह से हमने उनका अकाउंट हटाने का फ़ैसला किया है।'


मुस्लिम विरोधी बयान

राजा सिंह को उनके भड़काऊ और मुस्लिम विरोधी बयानबाजी के इतिहास के कारण मेटा की 'खतरनाक व्यक्तियों और संगठनों' की नीति के तहत प्रतिबंधित कर दिया गया था। प्रतिबंध का मतलब था कि सिंह को प्लेटफॉर्म पर कोई आधिकारिक उपस्थिति रखने से प्रतिबंधित कर दिया गया था, और उनका प्रतिनिधित्व करने वाले किसी भी नए पेज, समूह या खाते को भी हटा दिया जाएगा।


20 फरवरी को मेटा ने निर्णायक कार्रवाई करते हुए सिंह से जुड़े दो फेसबुक पेज और तीन इंस्टाग्राम अकाउंट हटा दिए। आईएचएल के अनुसार, हटाए गए पेजों के दस लाख से ज्यादा फॉलोअर थे, जबकि इंस्टाग्राम अकाउंट के कुल मिलाकर 155,000 से ज्यादा यूजर फॉलोअर थे।


मेटा इन अकाउंटों पर भी की कार्रवाई

आईएचएल रिपोर्ट ने यह भी खुलासा किया कि कैसे सिंह के समर्थकों ने मेटा के प्रतिबंधों से बचने के लिए वैकल्पिक तरीकों का इस्तेमाल किया। उनकी सामग्री को बढ़ावा देने वाले कुछ सबसे बड़े फेसबुक समूहों में शामिल हैं। राजा सिंह (भाग्यनगर) विधायक, राजा सिंह (धूलपेट) विधायक, राजा सिंह युवा सेना (आरएसवाईएस) और टाइगर राजा सिंह आधिकारिक समूह सामूहिक रूप से इन समूहों ने 100,000 से ज्यादा फॉलोअर्स जुटाए। इसी तरह, इंस्टाग्राम पर सिंह की सामग्री को चार प्रमुख अकाउंट्स के जरिए बढ़ाया गया। इनमें @rajasinghmla, @t.usharajasinghofficial, @t.rajabhaimla1, और @t.rajabhaimla3, जिनके कुल मिलाकर लगभग 198,900 फॉलोअर्स थे।



Related News
thumb

निर्वाचन आयोग के एसआईआर अभियान में करोड़ों नाम हटाने पर कांग्रेस क...

कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने दावा किया कि मतदाता ...


thumb

वाराणसी में 30 लाख के इनामी नक्सली बृजेश गंझू ढेर, जानें कैसे हुआ ए...

वाराणसी में यूपी एटीएस और पुलिस ने मुठभेड़ में प्रतिबंधित संगठन टीपीसी के 30 लाख रुपये के इनामी नक्सली कमांडर बृजेश गंझू को मार गिराया। पुलिस के रो...


thumb

मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने राहुल गांधी पर साधा निशाना, स्टैंड-अ...

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने रविवार को नागपुर में कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर तंज कसा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ...


thumb

जनरल एस एफ रोड्रिग्स स्मृति संगोष्ठी में सैन्य विशेषज्ञों ने आर्टि...

भारतीय सेना की रेजिमेंट ऑफ आर्टिलरी और सीएलडब्ल्यूएस के सहयोग से चंडीगढ़ में जनरल एस एफ रोड्रिग्स स्मृति संगोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान रक्षा विशे...


thumb

केरल विश्वविद्यालय में राजनीतिक गतिविधियों पर रोक के मसौदे का कर्मच...

केरल विश्वविद्यालय में छात्र आचार संहिता के तहत राजनीतिक गतिविधियों और प्रदर्शनों को सीमित करने के प्रस्तावित नियमों पर विवाद खड़ा हो गया है। विश्व...


thumb

राहुल गांधी पर सीएम योगी का तीखा हमला, हामिद अंसारी के बयान पर भी उ...

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रेटर नोएडा में कहा कि भारत की आत्मा सनातन परंपरा और वसुधैव कुटुंबकम में बसती है। उन्होंने कहा कि सन...