कलेक्टर ने ग्राम बासिन में किसान रामनाथ साहू के खेत में पहुँचकर फसल का किया अवलोकन

Posted On:- 2025-02-21




बालोद (वीएनएस)। कलेक्टर इन्द्रजीत सिंह चन्द्रवाल ने आज अपने गुण्डरदेही विकासखण्ड के प्रवास के दौरान ग्राम बासिन के किसान रामनाथ साहू के खेत में पहुँचकर उनके फसल का अवलोकन किया। 

इस दौरान कलेक्टर चन्द्रवाल ने किसान रामनाथ साहू द्वारा अपने खेत में लगाए गए अलसी फसल की कुल लागत, उत्पादन एवं फसल की बिक्री के लिए मार्केटिंग व्यवस्था के संबंध में भी जानकारी ली। किसान रामनाथ साहू के द्वारा 01 एकड़ जमीन में लगभग 03 क्विंटल अलसी का फसल उत्पादन होने की जानकारी दी। उल्लेखनीय है कि कृषि विज्ञान केन्द्र अरौद के द्वारा किसान रामनाथ साहू के खेत के इस फसल को फसल प्रदर्शन के लिए चयनित किया गया है। मौके पर उपस्थित कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने बताया कि किसान रामनाथ साहू को उनके खेत में अलसी फसल के उत्पादन हेतु उच्च क्वालिटी का अलसी बीज एवं उर्वरक, कीटनाशक दवाईयां आदि प्रदान करने के अलावा बेहतर उत्पादन के लिए कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों के द्वारा नियमित रूप से सलाह एवं मार्गदर्शन भी प्रदान किया जाता है। 

कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने बताया कि पूर्व में रामनाथ साहू एवं अन्य किसानों के द्वारा अपने खेतों में ग्रीष्मकालीन धान लगाया जाता था। लेकिन जल संरक्षण के उपाय सुनिश्चित करने हेतु जिले में चलाए जा रहे अभियान से प्रेरित होकर ग्राम बासिन के किसान ग्रीष्मकालीन धान के बदले दलहन एवं तिलहन के फसल का उत्पादन कर रहे है। इस दौरान कृषि विज्ञान केन्द्र के प्रभारी डाॅ. आरके साहू सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं कृषकगण उपस्थित थे।




Related News
thumb

नहर मरम्मत में गुणवत्ताविहीन कार्य नहीं होना चाहिए : कलेक्टर कन्नौजे

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्टर कक्ष में जल संसाधन विभाग के तीनों ब्लॉक के अधिकारियों के साथ बैठक किया। कलेक्टर ने जिले के जल संसाधन विभाग के ड...


thumb

कलेक्टर कन्नौजे ने कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ का किया निरीक्षण

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ के सभी शाखा और कक्षों का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान कलेक्टर ने विभाग के अधिकारियों सहित सभी ...


thumb

सुशासन तिहार में बना आयुष्मान कार्ड, मिलेगा 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा

जिले में सुशासन तिहार के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु प्राप्त आवेदनों का तत्काल निराकरण कर हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किये जा रहे हैं। ...


thumb

जल संचयन महाभियान : नलकूपों के पास सोखता गड्ढा का तेजी से निर्माण जारी

जल संचयन महाभियान अंतर्गत जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में हर नलकूप के पास सोखता गड्ढा का निर्माण तेज गति से जारी है।दो दिन में करीब 400 सोखता गड्ढ...


thumb

बेमेतरा जिले में 48 अटल पंचायत डिजीटल सुविधा केन्द्र शुरू होंगे

हर वर्ष 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत में ग्राम स्वराज की भावना को सशक्त करने और लोकतंत्र को जमीनी स्तर तक पह...


thumb

आगामी नेशनल लोक अदालत के संबंध में प्रधान जिला न्यायाधीश ने अधिवक्त...

आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन 10 मई, 2025 को आयोजित किया जाना है। नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन के संबंध में बृजेन्द्र कुमार शास्त्री, अध्यक्ष जिला...