हड़ताली पंचायत सचिवों को अल्टीमेटम: 24 घंटे में काम पर लौटने के निर्देश...

Posted On:- 2025-03-22




रायपुर (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ में ग्राम पंचायत सचिवों की अनिश्चितकालीन हड़ताल जारी है। इसको लेकर पंचायत संचालनालय ने सभी जिला पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों (सीईओ) को पत्र जारी किया है। पत्र में हड़ताली सचिवों को 24 घंटे के भीतर काम पर लौटने का निर्देश दिया गया है। साथ ही चेतावनी दी गई है कि यदि वे निर्देशों का पालन नहीं करते हैं, तो उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

हड़ताल से प्रभावित हो रही पंचायत सेवाएं
प्रदेश के सभी ग्राम पंचायत सचिव 17 मार्च से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, जिससे ग्राम पंचायतों के कार्य प्रभावित हो रहे हैं। हड़ताल की वजह से अनिवार्य सेवाओं और हितग्राहीमूलक शासकीय योजनाओं के क्रियान्वयन में बाधा उत्पन्न हो रही है। प्रशासन ने सचिवों से जल्द से जल्द कार्य पर लौटने की अपील की है, ताकि पंचायतों के कामकाज में हो रही देरी को रोका जा सके।




Related News
thumb

भारतमाला प्रोजेक्ट घोटाला: EOW ने 4 आरोपियों को किया गिरफ्तार

भारतमाला प्रोजेक्ट के तहत भूमि अधिग्रहण में हुई गड़बड़ी के मामले में आर्थिक अपराध अन्वेषण विभाग (EOW) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्...


thumb

डिप्टी सीएम शर्मा के प्रयासों से बोड़ला किसानों को मिली 61 लाख की स...

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के विशेष प्रयासों से बोड़ला विकासखंड के किसानों को बड़ी राहत मिली है। ओला वृष्टि के कारण चना फसल में हुए भारी नुकसान की भर...


thumb

होटल के स्विमिंग पूल में मिला एग्रो कंपनी के जीएम का शव, जांच जारी

बिलासपुर के रेड डायमंड होटल के स्विमिंग पूल में हैदराबाद निवासी और एग्रो कंपनी के जनरल मैनेजर मोहम्मद फारूक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। ...


thumb

13 सरकारी सेवाएं अब पब्लिक सर्विस गारंटी एक्ट के दायरे में, देरी पर...

मुख्यमंत्री साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार ने शासकीय कामकाज में तेजी, पारदर्शिता और जवाबदेही लाने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है। अब राज्य क...


thumb

सीएम साय के निर्देश: राजस्व कार्यों में पारदर्शिता और तेजी अनिवार्य

मुख्यमंत्री साय ने शनिवार को अपने निवास कार्यालय में राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में निर्देश दिए कि आम नागरिकों को राजस्व सेवाओं का त्वरित और सहज...


thumb

रायपुर पुलिस ने नष्ट की करोड़ों की अवैध शराब

रायपुर में 32 थानों की जब्त 18804 लीटर अवैध शराब को नष्ट किया गया। इस दौरान एसएसपी डॉ लाल उमेद सिंह मौके पर मौजूद रहे। उन्होंने आगे भी इसी तरह की स...