नई दिल्ली (वीएनएस)। प्रमुख रक्षा अध्यक्ष जनरल अनिल चौहान ने भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए उन्नत प्रौद्योगिकी, रणनीतिक सोच और अनुकूलनशीलता को अपनाने के महत्व पर बल दिया है।
जनरल चौहान ने शुक्रवार भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान कानपुर में एशिया के सबसे बड़े इंटरकॉलेजिएट तकनीकी और उद्यमशीलता महोत्सव ‘टेककृति 2025’ का उद्घाटन करते यह बात कही। उन्होंने भारतीय सशस्त्र बलों में प्रौद्योगिकी और आधुनिकीकरण की आवश्यकता पर जानकारी दी और भविष्य के युद्धों की उभरती चुनौतियों, विशेष रूप से साइबर, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम और संज्ञानात्मक क्षेत्रों में तैयारी पर अपने दृष्टिकोण साझा किए।
प्रमुख रक्षा अध्यक्ष ने भविष्य की सुरक्षा चुनौतियों का सामना करने के लिए उन्नत प्रौद्योगिकी, रणनीतिक सोच और अनुकूलनशीलता को अपनाने के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने अनुशासन और लचीलापन, साहस और बलिदान के मूल्यों पर प्रकाश डाला।
उद्घाटन समारोह में मध्य वायु कमान के प्रमुख एयर मार्शल आशुतोष दीक्षित, निदेशक आईआईटी कानपुर के प्रोफेसर मनिंद्र अग्रवाल सहित विशिष्ट अतिथियों ने भाग लिया। इस वर्ष की थीम ‘सब कुछ बहता है’ प्रौद्योगिकी और नवाचार के निरंतर विकास पर प्रकाश डालती है। टेककृति 2025 प्रौद्योगिकी, उद्यमशीलता और सहयोग का एक उल्लेखनीय उत्सव है, जो खोज और नवाचार की सीमाओं को आगे बढ़ाता है।
देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन आज हरियाणा के जींद-सोनीपत रूट पर दौड़ेगी। यह पर्यावरण के अनुकूल ट्रेन चेन्नई की इंटीग्रल कोच फैक्ट्री (आईसीएफ) द्वारा न...
केंद्रीय मंत्री गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ के बीजापुर में 50 नक्सलियों के आत्मसमर्पण करने पर खुशी जताई है। उन्होंने नक्सलियों के सरेंडर करने ...
देशभर में आज ईद-उल-फितर का त्योहार बड़े उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। सुबह से ही लोग नए कपड़ों में सजे-धजे ईदगाह और मस्जिदों में पहु...
लखनऊ में रविवार को चाँद दिखने के बाद, भारत में ईद का जश्न सोमवार यानी 31 मार्च से शुरू हो गया। इससे पहले शनिवार को सऊदी अरब में चाँद दिखा, जिसके स...
मध्यप्रदेश के अलावा देशभर में भी ईद का त्योहार 31 मार्च को मनाया जा रहा है। देश भर में मुसलमान ईद मना रहे है। इसी बीच मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल ...