हादसे के बाद जागा निगम, महापौर ने सभी मेनहोल ढकने के दिए निर्देश

Posted On:- 2025-04-14




रायपुर (वीएनएस)। राजधानी के गुलमोहर पार्क में रविवार को एक बड़ा हादसा हो गया। नगर निगम द्वारा खोदे गए एक खुले गड्ढे में तीन बच्चे गिर गए, जिनमें से एक 7 साल का दिव्यांश नाम का बच्चा जान गंवा बैठा। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लापरवाही को लेकर स्थानीय लोगों में भारी नाराज़गी देखी गई।

हादसे के बाद महापौर मीनल चौबे ने तत्काल कार्रवाई करते हुए शहर के सभी बीएसयूपी (BSUP) और प्रधानमंत्री आवास योजना (PMAY) कॉलोनियों समेत निगम परिसरों में खुले सैप्टिक टैंक और सम्पवेल मेनहोल को 24 घंटे के भीतर ढकने के निर्देश दिए हैं।

नगर निगम आयुक्त विश्वदीप ने महापौर के निर्देश पर सभी 10 जोन कमिश्नरों को आदेशित किया है कि वे अगले 24 घंटे में अपने-अपने क्षेत्रों का निरीक्षण कर सभी खुले मेनहोल की सूची बनाएं और उन्हें तुरंत ढकने की व्यवस्था सुनिश्चित करें।

आयुक्त ने यह भी स्पष्ट किया कि 15वें वित्त आयोग की प्रगतिरत कार्य योजना के तहत ज़रूरत के मुताबिक इन कार्यों को कराया जा सकता है। ड्रेन कवर की उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए सभी जोन कमिश्नरों को स्थल का निरीक्षण कर साइज और लोकेशन के अनुसार रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है।

यह हादसा एक बार फिर प्रशासन की लापरवाही को उजागर करता है और सवाल उठाता है कि सार्वजनिक स्थलों की सुरक्षा को लेकर ज़िम्मेदार विभाग कितने सतर्क हैं। महापौर ने निर्देश दिया है कि इस कार्य को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए ताकि भविष्य में ऐसा कोई हादसा दोबारा न हो।



Related News
thumb

15 नवंबर से शुरू होगी धान खरीदी, कलेक्टर ने तैयारियों की समीक्षा कर...

बैठक में कलेक्टर ने धान खरीदी केंद्रों में ऑपरेटरों की व्यवस्था, आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता, पर्याप्त मात्रा में बारदाना की व्यवस्था, जिला मुख्याल...


thumb

युवा रत्न सम्मान के लिए अब 15 नवंबर तक करें आवेदन

युवा रत्न सम्मान के अंतर्गत सामाजिक कार्य, साहित्य, उद्योग, शिक्षा, खेल, पर्यावरण संरक्षण, महिला एवं बाल विकास, दिव्यांगजन सशक्तिकरण तथा कला, संगीत...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की प...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज भोपाल में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान जी की पूज्य माताजी स्वर्गीय श्रीमती काशी बाई जी के त्रयोदशी संस्कार में...


thumb

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक ...

मुख्यमंत्री साय अपने इस प्रवास के दौरान 68 करोड़ 14 लाख 52 हजार रुपये की लागत से पूरे हुए 24 विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे। साय मुंगेली जिले मे...


thumb

खाद्य कारोबारियों के लिए खाद्य पंजीयन शिविर 13 एवं 16 नवम्बर को

अभिहित अधिकारी अक्षय कुमार सोनी ने बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के अंतर्गत सभी खाद्य कारोबारकर्ताओं के लिए खाद्य पंजीयन अनुजप्ति ल...


thumb

ग्राम सभा का आयोजन 16 नवम्बर को

ग्राम सभा में ग्राम पंचायत के बजट, विभिन्न विकास कार्यों की स्वीकृति एवं प्रगति की समीक्षा सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की जाएगी। इसके अलाव...