वागले की दुनिया में सुगंधा मिश्रा की हुयी एंट्री

Posted On:- 2025-04-17




मुंबई (वीएनएस)। सोनी सब के शो वागले की दुनिया -नई पीढ़ी, नए किस्से में अभिनेत्री और कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा की एंट्री हो गयी है। सुगंधा मिश्रा ,'वागले की दुनिया' में सुमन गढिया का किरदार निभाती नजर आयेंगी। यह एक अल्हड़, बेहद नाटकीय और चालाक महिला है, जिसे हर परिस्थिति को ड्रामा में बदलने की कला बखूबी आती है। आने वाले एपिसोड्स में दर्शकों को एक चौंकाने वाला मोड़ देखने को मिलेगा, जब सुमन एक सुनियोजित जाल में राजेश वागले (सुमीत राघवन) को फंसाते हुए उन पर अनुचित व्यवहार का झूठा आरोप लगा देती हैं।

सुगंधा मिश्रा ने कहा, मुझे सुमन का किरदार पहली ही बार में बेहद पसंद आ गया। वह अजीब, अप्रत्याशित और परतों से भरा है ।एक ऐसा रोल जो आपको एक्टिंग का भरपूर आनंद देता है और खुद को बार-बार चौंकाने का मौका देता है। मेरे अंदर हमेशा से थोड़ा सा 'ड्रामा क्वीन' था, इसलिए सुमन का किरदार निभाना मेरे लिए काफी स्वाभाविक लगा। यह किरदार मजेदार तो है ही, पर पहली बार कुछ गंभीर और भावनात्मक दृश्य करने का मौका भी मिला, जो चुनौतीपूर्ण और रोमांचक दोनों रहा। भारती आचरेकर जी जैसे दिग्गज कलाकार के साथ स्क्रीन शेयर करना मेरे लिए सम्मान की बात थी डर भी लगा और प्रेरणा भी मिली। पूरी टीम ने मुझे बहुत अपनापन दिया और पूरे सफर में बेहद सहयोगी और उत्साहवर्धक रही।

सुमित राघवन ने कहा, राजेश एक ऐसा किरदार है जो हमेशा सही काम करने में विश्वास रखता है, चाहे कोई देख रहा हो या नहीं। इस वजह से उस पर इतना गंभीर आरोप लगना उसके लिए और पूरे परिवार के लिए एक बड़ा भावनात्मक झटका है। शो ने इस ट्रैक को बेहद संवेदनशीलता और खूबसूरती से प्रस्तुत किया है, जिसमें रिश्तों की ताकत और सच्चाई की अहमियत को भी उभारा गया है।

सुगंधा के साथ काम करना आनंददायक रहा। उन्होंने सेट पर नई ऊर्जा ला दी और सुमन के किरदार को पूरी तरह जीवंत कर दिया। पर्दे के पीछे हम खूब हंसे, लेकिन ऑन-स्क्रीन भावनात्मक दृश्यों में भी उन्होंने लाजवाब संतुलन दिखाया।वागले की दुनिया ,नई पीढ़ी, नए किस्से, सोमवार से शनिवार, रात 9 बजे, सिर्फ सोनी सब पर प्रसारित होता है।




Related News
thumb

रश्मिका मंदाना का एक्शन अवतार: 'मायसा' के लिए बैंकॉक में ली ट्रेनिं...

'नेशनल क्रश' रश्मिका मंदाना अपने करियर के सबसे चुनौतीपूर्ण दौर में कदम रख रही हैं, और इसकी वजह है उनकी आने वाली पैन-इंडिया एक्शन ड्रामा फिल्म 'मायस...


thumb

'रामायणम्' की चमक के साथ दुनिया भर में छाया रणबीर कपूर का नाम

समय के साथ, रणबीर कपूर भारत के सबसे बेहतरीन अभिनेताओं में से एक बनकर उभरे हैं। अपनी कलात्मक सोच, बड़े पर्दे पर अपनी धाक और 'रामायणम्' व 'लव एंड वॉर...


thumb

धुरंधर के लिए परफेक्ट थे रणवीर, पुराने वीडियो में दिखा देशभक्ति के ...

रणवीर सिंह इस समय ‘धुरंधर’ की जबरदस्त सफलता का आनंद ले रहे हैं और भारतीय बॉक्स ऑफिस के नए बादशाह बन चुके हैं।


thumb

कॉलेज फेस्ट में फरहान अख्तर ने आशा भोंसले को दिया खास ट्रिब्यूट

हाल ही में एक कॉलेज फेस्ट में, फरहान अख्तर ने ऐसा पल बनाया जो सिर्फ संगीत तक सीमित नहीं रहा, बल्कि दर्शकों के दिलों को गहराई से छू गया। अपनी जोशीली...


thumb

अपनों के साथ मनाएं रिश्तों का जश्न, 'भूत बंगला' का नया गाना 'ओ सुंद...

भूत बंगला के अनाउंसमेंट ने तो सबको एक्साइटेड कर ही दिया था, लेकिन अब इसके ट्रेलर ने इस मोस्ट-अवेयटेड हॉरर-कॉमेडी की दुनिया की एक झलक दिखा दी है। कॉ...


thumb

प्रशांत नील की फिल्म के लिए तैयार हो रहे हैं जूनियर NTR, वर्कआउट पि...

NTR भारतीय सिनेमा के उन सबसे बड़े सितारों में से एक हैं जिन्हें न सिर्फ देश में बल्कि पूरी दुनिया में जाना जाता है।