विधायक ने किया मोर आवास मोर अधिकार के तहत सर्वेक्षण पखवाड़ा का शुभारंभ

Posted On:- 2025-04-17




दंतेवाड़ा (वीएनएस)। दंतेवाड़ा जिले के जनपद पंचायत गीदम अंतर्गत ग्राम कासोली में क्षेत्र के विधायक चैतराम अटामी द्वारा मोर आवास मोर अधिकार एवं आवास प्लस सर्वे 2.0 के अंतर्गत सर्वेक्षण पखवाड़ा का शुभारंभ किया गया। ज्ञात हो कि मोर आवास मोर अधिकार एवं आवास प्लस सर्वे 2.0 का मुख्य उद्देश्य प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण आवास प्लस 2.0 के तहत सर्वेक्षण के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की विशेष पहल पर 15 दिवसीय मोर दुआर-साय सरकार महाअभियान शुरू किया गया है। यह अभियान 30 अप्रैल तक चलेगा। मोर दुआर-साय सरकार महाअभियान का उद्देश्य छत्तीसगढ़ के ऐसे ग्रामीण परिवारों की पहचान करना है, जिन्हें अब तक किसी भी आवासीय योजना के तहत पक्का आवास नहीं मिल सका है और उन्हें पक्के आवास की सुविधा उपलब्ध कराना है।

इस महाभियान में राज्य के प्रत्येक गांव में प्रधानमंत्री आवास योजना प्लस 2.0 के हितग्राहियों के सर्वेक्षण का कार्य पूरा किया जाएगा, ताकि योजना अंतर्गत आवास की स्वीकृति एवं निर्माण कार्य कराया जा सके। यह महाभियान तीन चरणों में संचालित होगा। पहले चरण में 15 से 19 अप्रैल के बीच जिला और ब्लॉक स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं। दूसरे चरण में 20 से 28 अप्रैल तक सभी ग्रामों में ग्राम सभाएं आयोजित कर घर-घर जाकर पात्र परिवारों का सर्वेक्षण किया जाएगा। तीसरे चरण में 29 और 30 अप्रैल को सभी सर्वेक्षणों की पुष्टि, ग्राम सभा की स्वीकृति और सत्यापन कर अंतिम रिपोर्ट तैयार कर राज्य कार्यालय को भेजी जाएगी। इसके अलावा जिले के आंगनबाड़ी केन्द्रों में भी रंगोली के माध्यम से आवास योजना प्लस 2.0 को विशेष प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।




Related News
thumb

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान : जिले में 21 मोतियाबिंद मरीजों ...

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बस्तर अभियान के तहत जिले के सुदूर वनांचल और दूरस्थ बसाहटों में स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच लगातार बढ़ रही है। कलेक्टर निलेशकुमा...


thumb

सोमनाथ का महादेव मंदिर आज भी आस्था का शीर्ष केंद्र : सांसद नाग

द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रथम ज्योतिर्लिंग के रूप में विख्यात गुजरात के सोमनाथ मंदिर में आज ‘सोमनाथ स्वाभिमान पर्व: अटूट आस्था के 1000 वर्ष’ समा...


thumb

बस्तर में मना सोमनाथ स्वाभिमान पर्व, प्रधानमंत्री के विजन और ऐतिहास...

बस्तर रियासत की पुरानी राजधानी स्थित प्राचीन शिव मंदिर का प्रांगण उस समय भक्ति और राष्ट्रवाद के अनूठे संगम का साक्षी बना, जब यहाँ ‘सोमनाथ स्वाभिमा...


thumb

नगरीय निकाय उप निर्वाचन के मद्देनजर धारा 163 लागू, बिना अनुमति सभा ...

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगरीय निकाय उप-निर्वाचन 2026 की समय-सारणी घोषित किए जाने के साथ ही बस्तर जिले में चुनावी आदर्श आचार संहिता प्रभ...


thumb

जगदलपुर उप-निर्वाचन की घोषणा के साथ संपत्ति विरूपण पर लगा कड़ा प्रतिबंध

छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा रायपुर नगर पालिक निगम के अंतर्गत आने वाले इंदिरा गांधी वार्ड (वार्ड क्रमांक 16) के लिए उप-निर्वाचन 2026 के कार...


thumb

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत का उत्सव है : संस्कृत...

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व’ के अवसर पर उदयपुर विकासखंड के ग्राम पंचायत देवटिकरा स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर देवगढ़ में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस गरिमामय...