मोर दुआर साय सरकार के तहत आवास सर्वेक्षण जारी, हितग्राहियों के घर पहुंचकर जनप्रतिनिधि कर रहे सर्वेक्षण

Posted On:- 2025-04-19




बिलासपुर (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण से हितग्राहियों को अधिक से अधिक लाभान्वित करने के उद्देश्य से मोर दुआर साय सरकार अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत पूरे जिले में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण अंतर्गत आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण कार्य किया जा रहा है। जिले के जनप्रतिनिधि लोगों के घर पहुंचकर सर्वेक्षण कर रहे हैं। उन्होंने लोगों को शासन की योजनाओं का लाभ लेने प्रेरित किया।

मोर दुआर साय सरकार अभियान के तहत जिला पंचायत पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने पौंसरा में ग्रामीणों के घर सर्वेक्षण किया। जिला पंचायत उपाध्यक्ष ललिता संतोष कश्यप ने निगारबंद, जिला पंचायत सदस्य भारती नीरज माली ने चोरभट्टीखुर्द, अंबिका विनोद ने गिरधौना, शिवेंद्र प्रताप कौशिक ने जरौंधा,तखतपुर जनपद अध्यक्ष डॉ माधवी वस्त्रकार ने भरनी पेंडारी, उपाध्यक्ष राकेश कुमार तिवारी ने खजूरी, जनपद सदस्य राजकुमार साहू ने ग्राम पंचायत दगौरी, जनपद सदस्य प्रकाश कमल सेन ने ग्राम सिंघरी, उषा सोरठे ने बांका में आवास प्लस 2.0 मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से सर्वेक्षण किया गया। उन्होंने हितग्राहियों के मकान का सर्वेक्षण आवास प्लस 2.0 मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से किया गया। 

जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी ने कहा कि मोर दुआर साय सरकार अभियान शासन की एक अभिनव एवं संवेदनशील पहल है। अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि आवास प्लस 2.0 सर्वेक्षण से यह सुनिश्चित किया जा रहा है कि कोई भी पात्र परिवार योजना से वंचित नहीं रहे। उन्होनें ग्रामवासियों से अनुरोध किया कि वह आवश्यक दस्तावेजों के साथ आगे आकर अपना सर्वेक्षण कराएं, जिससे उन्हें समय पर योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने सरपंचों एवं वार्ड पंचों से अपने-अपने क्षेत्रों में शत-प्रतिशत सर्वेक्षण कार्य सुनिश्चित कराने की अपील की। इस अवसर पर ग्राम पंचायत सरपंच, पंचगण, पंचायत सचिव, ग्राम रोजगार सहायक, आवास मित्र सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

जन प्रतिनिधियों द्वारा अपने क्षेत्र के आम नागरिकों को सेल्फ सर्वे एवं एसिस्ट सर्वे के विषय में जानकारी पदी गई व 30 अप्रैल के भीतर सर्वे में अपना नाम जुड़वाने के लिए लोगों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर जिले के सभी विकासखंडों में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया तथा आवास हितग्राहियों को सम्मानित किया गया। ग्राम पंचायतों में नियुक्त किए गए पीएम आवास पंचायत एम्बेसडर सर्वे के प्रचार प्रसार के लिए पीएम आवास पंचायत एम्बेसडर ग्राम पंचायत में सर्वे के लिए लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

रंगोली व रैली प्रतियोगिता का किया जा रहा है आयोजन  : 

इस अवसर पर जिले के सभी विकासखंडों के अंतर्गत ग्राम पंचायतों में रैली,एवं रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन कर सर्वे के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर पर चित्रकला,कुर्सी दौड़, रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया तथा माननीय अतिथियों के द्वारा बच्चों को सम्मानित किया गया।



Related News
thumb

किराए की छत से अपने आशियाने तक, 40 वर्षों के संघर्ष को मिला सुकून

दुर्ग के आशा नगर, हरिनगर की रहने वाली श्रीमती सीता बाई देवांगन और उनके पति जीवन लाल देवांगन ने इस सपने को अपनी जिंदगी के लगभग चार दशक समर्पित किए।...


thumb

डुंडेरा उप स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक की नियुक्ति की मांग

ग्राम डुंडेरावासी ने विकासखंड निकुम के ग्राम डुंडेरा स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में सीएचओ अथवा चिकित्सक की नियुक्ति कर नियमित संचालन सुनिश्चित कराने...


thumb

'सशक्त नारी, युवा उड़ान’ थीम पर होगा राज्योत्सव का आयोजन

बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्री भोई ने राज्य शासन के निर्देशों की जानकारी देते हुए कहा कि विगत वर्षों की भांति जिला मुख्यालयों में राज्योत्सव कार्य...


thumb

विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 12 नवंबर को प्रकाशित होग...

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027 के संदर्भ में जिले में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण किया जाएगा। आयोग द्वार...


thumb

समान नागरिक संहिता पर संभाग स्तरीय परामर्श बैठक 28 अक्टूबर को बिलास...

बैठक में बिलासपुर, मुंगेली, गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, कोरबा, रायगढ़, सक्ती और सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इनमे...


thumb

भ्रामक विज्ञापनों से बचें कोचिंग संस्थान, सीसीपीए के दिशा-निर्देशों...

दिशा-निर्देशों के अनुसार, सफल अभ्यर्थी के नाम और तस्वीर के साथ उसकी प्राप्त रैंक, संबंधित पाठ्यक्रम का नाम और अवधि तथा पाठ्यक्रम सशुल्क था या निःशु...