ब्रह्माकुमारीज की दिवंगत मुख्य प्रशासिका दादी रतनमोहिनी जी को श्रध्दांजलि दी

Posted On:- 2025-04-20




       रायपुर (वीएनएस)। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय की दिवंगत मुख्य प्रशासिका दादी रतनमाहिनी की पुण्य स्मृति में शान्ति सरोवर रिट्रीट सेन्टर में श्रद्घाजंलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सभी ने 101 वर्ष की आयु में दिवंगत मुख्य प्रशासिका दादी रतनमोहिनी को श्रद्घासुमन अर्पित किए।

           इस अवसर पर रायपुर संचालिका ब्रह्माकुमारी सविता दीदी ने दादी जी के व्यक्तित्व का उल्लेख करते हुए बतलाया कि दादी रतनमोहिनी जी दैवी गुणों की थीं। उनमें नेतृत्व कला और प्रशासकीय कौशल भी था। बचपन से अध्यात्म के प्रति लगन और परमात्मा को पाने की चाह के कारण दादी रतनमोहिनी जी महज तेरह वर्ष की अल्पायु में ही ब्रह्माकुमारी संस्थान से जुड़ गई थीं। वर्ष 1937 में ब्रह्माकुमारीज की स्थापना से लेकर अब तक उन्होंने ८७ वर्षों का लम्बा समय इस संस्थान को दिया। वर्ष 1985 में उनके मार्गदर्शन में भारत के कोने-कोने से निकाली गई तीस हजार किलोमीटर की युवा पदयात्रा को सबसे लम्बी पदायात्रा के रूप में लिम्का बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्ड में दर्ज किया गया था। वर्ष 2014 में गुलबर्गा विश्वविद्यालय ने उन्हें युवाओं और महिलाओं के आध्यात्मिक, नैतिक और सामाजिक सशक्तिकरण के लिए डॉक्टरेट की उपाधि देकर सम्मानित किया था। वह नारी शक्ति के सबसे बड़े संगठन ब्रह्माकुमारीज की मुखिया के रूप में पांच हजार पांच सौ सेवाकेन्द्रों और पचास हजार गीता पाठशालाओं का संचालन कर रही थीं।

           समारोह में ब्रह्माकुमारी सविता दीदी, किरण दीदी, रश्मि दीदी, भावना दीदी, निधी दीदी, इति दीदी, वनिषा दीदी, अदिति दीदी सहित बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।




Related News
thumb

समाधान शिविर में किसान किताब, श्रमकार्ड और राशन कार्ड जैसी सुविधा प...

सुशासन तिहार अंतर्गत स्कूल परिसर ग्राम पंचायत खम्हरिया जनपद पंचायत बिलाईगढ़ में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारम्भ अतिथि जिला पंचाय...


thumb

कलेक्टर ने किया ईव्हीएम-व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण

भारत निर्वाचन आयोग एवं मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ रायपुर के निर्देशानुसार जिले के ईव्हीएम-व्हीव्हीपीएटी वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण कलेक्टर ए...


thumb

सुशासन तिहार में वीरेंद्र कश्यप की राशन कार्ड त्रुटि का हुआ त्वरित...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप सुशासन तिहार के तहत समाधान शिविर में आमजनों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है, सुशासन तिहार के तहत आयो...


thumb

जिला प्रशासन ने रोका बाल विवाह

कलेक्टर जन्मेजय महोबे के निर्देशन में बाल विवाह की सूचना प्राप्त होते ही जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास अनिता अग्रवाल और जिला बाल संर...


thumb

पीएम आवास योजना व जल जीवन मिशन के कार्यों में लापरवाही बर्दाश्त नही...

कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक ली। बैठक में कलेक्टर ने विभागवार समय-सीमा के लंबित प्रकरणों, जनदर्शन...


thumb

सुशासन तिहार अन्तर्गत प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने का लिया गया संकल्प

प्लास्टिक मुक्त भारत बनाने के संकल्प के साथ संवाद से समाधान के महापर्व सुशासन तिहार 2025 में जनपद पंचायत अं.चौकी के स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अन्त...