छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका का वितरण

Posted On:- 2025-04-21




एसपी कार्यालय में कुल 33 आत्मसमर्पित माओवादियों को पत्रिका वितरित कर दी गई योजनाओं की जानकारी

सुकमा (वीएनएस)। जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका का एसपी कार्यालय सुकमा में आत्मसमर्पित नक्सलियों को निःशुल्क वितरण किया गया। आज का दिन छत्तीसगढ़ के इतिहास में बड़ा दिन है जब छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में स्थित ग्राम पंचायत बड़ेसट्टी को प्रथम नक्सल सदस्य मुक्त ग्राम पंचायत घोषित किया गया है। बड़ेसट्टी पंचायत के 11 माओवादियों सहित कुल 33 माओवादियों ने आज सामूहिक रूप से आत्मसमर्पण किया और समाज की मुख्यधारा में शामिल हुए। इन सभी आत्मसमर्पित को छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा चलाये जा रहे जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और साथ ही जनसंपर्क विभाग के द्वारा प्रकाशित छत्तीसगढ़ जनमन पत्रिका का निःशुल्क वितरण किया गया। इसमें राज्य शासन लोककल्याण और विकास के क्षेत्र में लिए गए निर्णयों के संबंध में अद्यतन जानकारी मिलती है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा इस पत्रिका में प्रमाणिक तथ्यों का संकलन है। इसमें शासन की योजनाओं की अच्छी जानकारी दी गई है।

उल्लेखनीय है कि जनमन पत्रिका में महिलाओं को रोजगार मूलक कार्यों के जरिए स्वावलंबी और आत्मनिर्भर बनाने के लिए पंचायत स्तर पर 179 महतारी सदनों का निर्माण और महतारी वंदन योजना के अंतर्गत महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आहार-पोषण के लिए 70 लाख महिलाओं को मिलने वाली प्रति माह 1 हजार रूपए की जानकारी दी गई है। इसी तरह जनमन पत्रिका में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, पर्यटन, बजट, वैश्विक व्यापार में उभरता छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ से विदेश निर्यात होने वाले प्रमुख उत्पाद, हस्तशिल्प और कुटीर उद्योग, छत्तीसगढ़ के खनिज और धातु, महाकुंभ में छत्तीसगढ़ की भागीदारी, छत्तीसगढ़ के जलप्रपात, गुफा और धार्मिक स्थलों की जानकारी, भूमकाल आंदोलन तथा शासन के विभिन्न योजनाओं की एकत्रित जानकारी दी गई है।



Related News
thumb

नहर मरम्मत में गुणवत्ताविहीन कार्य नहीं होना चाहिए : कलेक्टर कन्नौजे

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्टर कक्ष में जल संसाधन विभाग के तीनों ब्लॉक के अधिकारियों के साथ बैठक किया। कलेक्टर ने जिले के जल संसाधन विभाग के ड...


thumb

कलेक्टर कन्नौजे ने कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ का किया निरीक्षण

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ के सभी शाखा और कक्षों का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान कलेक्टर ने विभाग के अधिकारियों सहित सभी ...


thumb

सुशासन तिहार में बना आयुष्मान कार्ड, मिलेगा 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा

जिले में सुशासन तिहार के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु प्राप्त आवेदनों का तत्काल निराकरण कर हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किये जा रहे हैं। ...


thumb

जल संचयन महाभियान : नलकूपों के पास सोखता गड्ढा का तेजी से निर्माण जारी

जल संचयन महाभियान अंतर्गत जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में हर नलकूप के पास सोखता गड्ढा का निर्माण तेज गति से जारी है।दो दिन में करीब 400 सोखता गड्ढ...


thumb

बेमेतरा जिले में 48 अटल पंचायत डिजीटल सुविधा केन्द्र शुरू होंगे

हर वर्ष 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत में ग्राम स्वराज की भावना को सशक्त करने और लोकतंत्र को जमीनी स्तर तक पह...


thumb

आगामी नेशनल लोक अदालत के संबंध में प्रधान जिला न्यायाधीश ने अधिवक्त...

आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन 10 मई, 2025 को आयोजित किया जाना है। नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन के संबंध में बृजेन्द्र कुमार शास्त्री, अध्यक्ष जिला...