तालाब में डूबे से एक की मौत

Posted On:- 2025-04-21




बिलासपुर (वीएनएस)। बिलासपुर में तालाब में डूबने से मासूम बच्ची की मौत हो गई, जबकि उसका छोटे भाई की हालत गंभीर है। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उसकी मां घर के काम में व्यस्त थी। तभी खेलते-खेलते दोनों भाई-बहन तालाब तक पहुंच गए। इस दौरान गिरने से दोनों डूब गए। लोगों ने किसी तरह उन्हें बाहर निकाला और अस्पताल लेकर गए।

घटना सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र की है। सिरगिट्‌टी के बछेरा पारा निवासी विकास साहू फेरी लगाकर मनिहारी सामान बेचता है। रोज की तरह वो रविवार की सुबह अपने काम पर निकल गया। इस दौरान घर पर उसकी पत्नी और छह साल की बेटी बबीता और छोटा बेटा अनोखा साहू थे। मां घर में काम कर रहीं थीं।

तभी दोनों बच्चे खेलते-खेलते घर के पास ही तालाब के पास पहुंच गए। दोपहर में दोनों भाई-बहन तालाब के पास खेल रहे थे। इस दौरान बबीता साहू और उसका भाई अनोखा साहू खेलते-खेलते तालाब में गिर गए। दोनों बच्चे तालाब में डूबने लगे, जिसे देखकर आसपास के लोगों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया। लेकिन, तब तक दोनों गहरे पानी में डूब गए थे।



Related News
thumb

सहकार से समृद्धि की परिकल्पना को साकार करने में नव गठित समितियां सा...

छत्तीसगढ़ में सहकार से समृद्धि की परिकल्पना को साकार करने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है।


thumb

विधायक सुश्री उसेण्डी ने 13 करोड़ रूपए की लागत के विकास कार्यों की द...

राज्य शासन के निर्देशानुसार जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविरों का लगातार आयोजन किया जा रहा है, जिसके माध्यम से शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ दूरस...


thumb

किसान मनीष मिश्रा ने खीरे की फसल से प्राप्त की 2 लाख रुपये की आमदनी

मुंगेली जिले के पथरिया विकासखंड अंतर्गत ग्राम मदवानी के युवा किसान श्री मनीष मिश्रा ने आधुनिक खेती तकनीकों को अपनाकर सफलता की नई मिसाल प्रस्तुत की है।


thumb

बदलते कोरबा-संवरते कोरबा की निशानी है कोरबा रायफल शूटिंग रेंजःउद्यो...

प्रदेश के वाणिज्य उद्योग, श्रम, आबकारी व सार्वजनिक उपक्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन ने शानिवार को कहा कि हमारा कोरबा शहर तेजी के साथ बदल रहा है, ...


thumb

आरटीआई ऑनलाइन पोर्टल में डिजिटल भुगतान की सुविधा सुचारु, नागरिकों क...

छत्तीसगढ़ राज्य केrtionline.cg.gov.inपोर्टल पर ऑनलाइन भुगतान (Online Payment) की सुविधा पोर्टल के प्रारंभ से ही उपलब्ध है।


thumb

बैगा बहुल ग्रामों में महिला सशक्तिकरण हेतु विशेष अभियान

खैरागढ़, छुईखदान, गंडई जिले के कलेक्टर श्री इंद्रजीत सिंह चंद्रवाल के निर्देशानुसार बीते दिनों विकासखंड छुईखदान के बैगा बहुल ग्राम सरई पतेरा एवं लाल...