कोण्डागांव (वीएनएस)। जिले के निवर्तमान कलेक्टर कुणाल दुदावत के दंतेवाड़ा जिले के कलेक्टर के तौर पर स्थानांतरण होने पर आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा उन्हें भावपूर्ण विदाई दी गई। विदाई समारोह में अधिकारियों ने दुदावत के कार्यकाल के दौरान उनके नेतृत्व की सराहना करते हुए अपने अनुभवों को साझा किया।
इस अवसर पर निवर्तमान कलेक्टर दुदावत ने कहा कि कोण्डागांव में अपने 15 माह के कार्यकाल के दौरान उन्हें सभी अधिकारियों और कर्मचारियों का बहुत अच्छा सहयोग मिला। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी अपने कार्य का निर्वहन बहुत अच्छे ढंग से कर रहे हैं और आगे भी इसी तरह टीम भावना के साथ कार्य करते रहें। उन्होंने सभी अधिकारियों को धन्यवाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने कहा कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने के दौरान कई कठिन परिस्थितियों में मार्गदर्शन बहुत कारगर रहा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई ने कहा कि उनके नेतृत्व में जिले में शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हुआ। उनके मार्गदर्शन में जिले में कई नवाचार प्रारंभ किए गए, जो जिलेवासियों के लिए लाभकारी साबित हो रहे हैं।
एडीएम चित्रकांत चार्ली ठाकुर ने भी कलेक्टर दुदावत के मार्गदर्शन में हुए उल्लेखनीय कार्यों को याद करते हुए उनका आभार व्यक्त किया। विदाई समारोह में निवर्तमान कलेक्टर कुणाल दुदावत को जिला प्रशासन की ओर से स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। समारोह में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रूपेश दांडे, सीआरपीएफ के अधिकारीगण सहित जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी भी उपस्थित थे।
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्टर कक्ष में जल संसाधन विभाग के तीनों ब्लॉक के अधिकारियों के साथ बैठक किया। कलेक्टर ने जिले के जल संसाधन विभाग के ड...
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ के सभी शाखा और कक्षों का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान कलेक्टर ने विभाग के अधिकारियों सहित सभी ...
जिले में सुशासन तिहार के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु प्राप्त आवेदनों का तत्काल निराकरण कर हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किये जा रहे हैं। ...
जल संचयन महाभियान अंतर्गत जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में हर नलकूप के पास सोखता गड्ढा का निर्माण तेज गति से जारी है।दो दिन में करीब 400 सोखता गड्ढ...
हर वर्ष 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत में ग्राम स्वराज की भावना को सशक्त करने और लोकतंत्र को जमीनी स्तर तक पह...
आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन 10 मई, 2025 को आयोजित किया जाना है। नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन के संबंध में बृजेन्द्र कुमार शास्त्री, अध्यक्ष जिला...