ई-गवर्नेंस के तहत जिले के भू-अभिलेख रिकॉर्ड का हो रहा डिजिटलाइजेशन

Posted On:- 2025-04-22




रिकार्डों के डिजिटलाइजेशन के लिए पीएम अवार्ड के लिए जिले का हुआ चयन

दंतेवाड़ा (वीएनएस)। राज्य शासन की मंशा अनुसार आमजनों की सुविधा के दृष्टि से सभी विभागों को ई-गवर्नेंस प्रणाली के तहत बहुउद्देश्यीय बनाने के लिए विशेष जोर दिया जा रहा है। इस क्रम जिले में भी भू-दस्तावेजों के डिजिटलाइजेषन की प्रक्रिया हेतु विशेष पहल की जा रही है। 

पूर्व समय में लोगों को अपने भू-अभिलेख की प्रतियां जैसे स्वामित्व अभिलेख, पंजीकरण, कैडस्ट्रल मानचित्र, बी-1, फॉर्म ए, प्लॉट रजिस्टर, फॉर्म सी (अधिकारों का अभिलेख), संशोधन, नामांकन, मानचित्र अभिलेख, मानचित्र स्वामित्व अभिलेख, मानचित्र स्केच, मानचित्र पूर्णता प्रमाणपत्र, मानचित्र पुनः क्रमांक दस्तावेज, मानचित्र स्वामित्व प्रमाणपत्र, मानचित्र अंतिम सत्यापन दस्तावेज आदि प्राप्त करने में बहुत सारा वक्त, संसाधन, और ऊर्जा खपानी पड़ती थी। परन्तु अब कुछ ही क्षणों में भू अभिलेख कार्यालय अथवा किओस्क सेंटरों से लोगों को अपने भू-दस्तावेज की नकल या प्रति प्राप्त हो सकेगी। जो दूर दराज से आने वाले ग्रामीणों के लिए बेहद राहत का सबब होगा। इसके लिए सिर्फ उन्हें अपना नाम और खसरा नम्बर, देना होगा। और उनके भू-अभिलेख से संबंधित सभी डाटा, नक्षा, स्वामित्व प्रमाण पत्र, इत्यादि सिस्टम में उल्लेखित हो जाएगें।

 भू-दस्तावेजों को डिजिटल प्लेटफार्म में उपलब्ध कराना राजस्व विभाग को सशक्त एवं सुव्यस्थित बनाने वाला क्रांतिकारी कदम है। इससे न केवल लोगों के समय और संसाधनों की बचत होगी अपितु प्रशासनिक दृष्टिकोण से विकास के लक्ष्यों को गति देने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा। इसके पूर्व भूमि रिकार्ड को सुरक्षित रखना और उन्हें विनष्टीकरण से बचाना राजस्व विभाग के लिए बहुत चुनौतीपूर्ण रहा है। साथ ही लोगों को अपने भू-अभिलेख प्राप्त करने हेतु आवेदन देने, उन्हें स्थापित करने जैसे विभिन्न प्रशासनिक औपचारिकताओं, नियमों के चलते कम से कम सप्ताह भर का समय लगता था। परन्तु अब इस पारदर्शी, सुरक्षित और सुविधाजनक डिजिटलाइजेशन के चलते लोग परेशानी से बचेगें। इसके अलावा भू-दस्तावेजों में अनाधिकृत फेरबदल जैसी घटनाओं की भी कोई गुंजाइश नहीं रहेगी। 

उल्लेखनीय है कि इस परिप्रेक्ष्य में ई-गवर्नेंस के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जिले में किए गए भू-डिजिटलाइजेशन के उत्कृष्ट कार्य के चलते पीएम अवार्ड हेतु जिले का चयन किया गया है। इस संदर्भ में नई दिल्ली से इन कार्यो का निरीक्षण करने हेतु टीम का आगमन हुआ था। इस दौरान कलेक्टर कुणाल दुदावत द्वारा टीम को जिले में किए जा रहे भू-अभिलेख की डिजिटलाइजेशन करने की विस्तृत जानकारी दी गई। इस मौके पर सीईओ जिला पंचायत जयंत नाहटा, दिल्ली से आए अंडर सेक्रेटरी सन्तोष कुमार गोड, रोहतास मीना, अपर कलेक्टर राजेश पात्रे, तहसीलदार विनीत सिहं, भू-अभिलेख अधीक्षक गोवर्धन साहू उपस्थित थे।



Related News
thumb

परिसमापनाधीन मत्स्य पालन सहकारी समिति के सदस्यों से दावा प्रस्तुत क...

छत्तीसगढ़ सहकारी सोसायटी अधिनियम 1962 के नियम 57 (1) (ग) के अंतर्गत धमतरी जिले की परिसमापनाधीन सहकारी समितियों के सदस्यों एवं हितबद्ध व्यक्तियों के...


thumb

सुशासन तिहार के आवेदनों के त्वरित निराकरण के निर्देश, कलेक्टर ने की...

कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा बैठक में अधिकारियों को निर्देशित किया कि सुशासन तिहार के तहत आयोजित शिविरों में ...


thumb

बाबा भूतेश्वर नाथ मंदिर परिसर में धर्म, संस्कृति और स्वाभिमान का संगम

सोमनाथ मंदिर पर हुए आक्रमण के एक हजार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर देशभर में मनाए जा रहे सोमनाथ स्वाभिमान पर्व - 2026 के तहत गरियाबंद जिले के विश्व प...


thumb

पंचायत उप निर्वाचन 2026 . सार्वजनिक संपत्तियों को विरूपित करने पर ह...

पंचायत उप निर्वाचन 2026 के मद्देनजर जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील होने के बाद सार्वजनिक एवं निजी संपत्तियों को चुनावी प्रचार सामग्री से विरू...


thumb

राष्ट्रीय लोक अदालत में 18,548 प्रकरणों का हुआ निराकरण

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार 09 मई 2026, शनिवार को राष्ट्रीय लोक अदालत का सफल आयोजन किय...


thumb

कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने समय-सीमा की बैठक में योजनाओं की प्रगति की ...

जिले की नवपदस्थ कलेक्टर रोक्तिमा यादव ने पदभार संभालने के बाद आयोजित समय-सीमा की बैठक में राज्य एवं केंद्र सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं की विभागवार ...