महासमुंद (वीएनएस)। पूर्व संसदीय सचिव व महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद सेवन लाल चंद्राकर ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा की गई सुशासन के हर दावे का पोल सरकारी अधिकारियों के भ्रष्ट आचरण से खुल रहा है।
पूरे प्रदेश सहित महासमुंद जिले में कृषि विभाग के कई कारनामे सामने आ रहे हैं। महासमुन्द कृषि विभाग का एक और भ्रष्टाचार एल.आर.पी. से भी ऑनलाइन रूपये लिये जाने की शिकायत आ रही है। इससे प्रशासनिक शून्यता स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रही है। जिले के प्रायः प्रत्येक विभागों में भ्रष्टाचार चरम पर है। आम जनता की फरियाद अधिकारी तवज्जो नहीं दे रहे है, कृषि विभाग महासमुन्द में किये गये भ्रष्टाचार की पोल परत दर परत खुल रही है। किसानों के साथ विभाग द्वारा घोर अन्याय किया जा रहा है। यहां तक की संचालक कृषि विभाग के आदेशों को भी धता बताकर उप संचालक द्वारा मनमाने तरीके से नियम प्रक्रिया को दरकिनार करते हुये चहेते ठेकेदारों से सामग्री क्रय की जा रही हैं, जो किसानों के उपयोग के हैं ही नहीं। यहां तक की वितरण भी नहीं किया गया है।
चंद्राकर ने का कि परंपरागत कृषि विकास योजना के तहत कलस्टर का चयन किया जाता है, एक कलस्टर में एक एल.आर.पी. को देखरेख एवं योजना के संबंध में किसानों को अवगत कराने के लिये विभाग द्वारा रखा जाता है। जिसे एक वित्तीय वर्ष में राशि 50 हजार रूपये एकमुश्त दिया जाता है। जिससे ये सालभर इसी राशि को योजनाओं के क्रियान्वयन में व्यय करते हैं। उप संचालक कृषि महासमुन्द के कार्यालय में इस योजना के शाखा प्रभारी एवं आत्मा योजना के ऑपरेटर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी बागबाहरा में पदस्थ द्वारा एल.आर.पी. से भुगतान किये गये राशि को वापस ले लिया जाता है। यह विभाग इतना भ्रष्टाचार में बेखौफ होकर खुलेआम एल. आर.पी. ऑनलाइन, चेक के माध्यम से अपने खातों में राशि हस्तांतरण करवाने से भी नहीं डरते। ऑनलाइन राशि हस्तांतरण के स्क्रीनशॉट इस बात को बयां कर रहे हैं। साथ ही नगद राशि जो ले लेते हैं, ओ अलग।
पूर्व विधायक ने कहा कि सामान क्रय करने के बदले में ठेकेदारों से मिलने वाले कमीशन राशि से भी संतुष्ट न होकर एल.आर.पी. से भी राशि वसूली जा रही है। इनके बैंक खातों की भी जांच किया जाना चाहिये।
उन्होंने कहा कि परंपरागत कृषि विकास योजना के शाखा प्रभारी को उप संचालक कृषि महासमुन्द द्वारा इसी काम के लिये ही अन्यत्र पदस्थापना होते हुये भी कार्यालय, उप संचालक कृषि महासमुन्द में ही संलग्न किया गया है। जिले के कृषकों द्वारा शाखा प्रभारी को शाखा से हटाकर मूल पदस्थापना में भेजे जाने की मांग की जा रही है। पूर्व विधायक एवं संसदीय सचिव विनोद सेवन लाल चंद्राकर द्वारा प्रमुख सचिव एवं कृषि उत्पादन आयुक्त, छत्तीसगढ़ शासन एवं कलेक्टर महासमुन्द को पत्र के माध्यम से किसानों की पीड़ा से अवगत करवाते हुये उक्त शाखा प्रभारी का संलग्नीकरण अविलंब समाप्त किये जाने की मांग की गई है। साथ ही साथ जांच कर भ्रष्टाचार करने वाले अधिकारी/कर्मचारियों के विरूध्द आवश्यक कार्यवाही किये जाने की मांग की गई है।
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्टर कक्ष में जल संसाधन विभाग के तीनों ब्लॉक के अधिकारियों के साथ बैठक किया। कलेक्टर ने जिले के जल संसाधन विभाग के ड...
कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ के सभी शाखा और कक्षों का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान कलेक्टर ने विभाग के अधिकारियों सहित सभी ...
जिले में सुशासन तिहार के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु प्राप्त आवेदनों का तत्काल निराकरण कर हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किये जा रहे हैं। ...
जल संचयन महाभियान अंतर्गत जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में हर नलकूप के पास सोखता गड्ढा का निर्माण तेज गति से जारी है।दो दिन में करीब 400 सोखता गड्ढ...
हर वर्ष 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत में ग्राम स्वराज की भावना को सशक्त करने और लोकतंत्र को जमीनी स्तर तक पह...
आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन 10 मई, 2025 को आयोजित किया जाना है। नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन के संबंध में बृजेन्द्र कुमार शास्त्री, अध्यक्ष जिला...