कलेक्टर ने स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक लेकर लैब रूम को व्यवस्थित करने के दिए निर्देश

Posted On:- 2025-04-22




जशपुरनगर (वीएनएस)। छात्र-छात्राएं प्रैक्टिकल के माध्यम से विज्ञान की गतिविधियों को और भी बेहतर तरीके से समझ सके इसके लिए कलेक्टर रोहित व्यास ने आज स्कूल शिक्षा विभाग की बैठक लेकर स्कूलों में लैब रूम को व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने खासकर हायर सेकेंडरी स्कूलों में फिजिक्स, केमिस्ट्री और बायोलॉजी विषयों के प्रैक्टिकल के लिए लैब रूम में तमाम उपकरण की उपलब्धता सुनिश्चित कराने को कहा। 

उन्होंने कहा की बच्चे थ्योरी की तुलना में प्रैक्टिकल के माध्यम से ज्यादा सीखते है और उनमें प्रतिभा का भी समुचित विकास होता है। उन्होंने प्रैक्टिकल के लिए उपयोग किए जाने वाले उपकरण में नाम, उपयोगिता और महत्व की भी जानकारी अंकित करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने अधिकारियों को लैब रूम को व्यवस्थित करने के उद्देश्य से जिला स्तर पर एक टीम बनाकर स्कूलों का दौरा  करने के निर्देश भी दिए।

इसके साथ ही कलेक्टर व्यास ने ग्रंथालय को भी व्यवस्थित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ग्रंथालय में प्रेरणादायी, महापुरूषों के जीवन और उनके संघर्षों से संबंधित पुस्तक सहित और अन्य पुस्तकें भी होने चाहिए जो बच्चों के ज्ञान के स्तर में इजाफा करें। उन्होंने कहा कि लाइब्रेरी से छात्रों को पुस्तक जारी करें और उस पुस्तक पढ़कर उन्होंने क्या सीखा इस पर कोई एक्टिविटी का आयोजन कराएं। इससे बच्चों में पढ़ने की  रूचि बढ़ेगी और यह उनके व्यक्तित्व विकास में भी सहायक होगा। इसके साथ ही कलेक्टर ने पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भी विशेष ध्यान देने को कहा। उन्होंने स्कूलों में मौजूद आवयश्कता से अधिक खेल सामग्रियों को निकटतम छात्रावासों में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ अभिषेक कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी प्रमोद कुमार भटनागर, स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के प्राचार्य विनोद गुप्ता सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।




Related News
thumb

नहर मरम्मत में गुणवत्ताविहीन कार्य नहीं होना चाहिए : कलेक्टर कन्नौजे

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्टर कक्ष में जल संसाधन विभाग के तीनों ब्लॉक के अधिकारियों के साथ बैठक किया। कलेक्टर ने जिले के जल संसाधन विभाग के ड...


thumb

कलेक्टर कन्नौजे ने कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ का किया निरीक्षण

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ के सभी शाखा और कक्षों का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान कलेक्टर ने विभाग के अधिकारियों सहित सभी ...


thumb

सुशासन तिहार में बना आयुष्मान कार्ड, मिलेगा 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा

जिले में सुशासन तिहार के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु प्राप्त आवेदनों का तत्काल निराकरण कर हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किये जा रहे हैं। ...


thumb

जल संचयन महाभियान : नलकूपों के पास सोखता गड्ढा का तेजी से निर्माण जारी

जल संचयन महाभियान अंतर्गत जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में हर नलकूप के पास सोखता गड्ढा का निर्माण तेज गति से जारी है।दो दिन में करीब 400 सोखता गड्ढ...


thumb

बेमेतरा जिले में 48 अटल पंचायत डिजीटल सुविधा केन्द्र शुरू होंगे

हर वर्ष 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत में ग्राम स्वराज की भावना को सशक्त करने और लोकतंत्र को जमीनी स्तर तक पह...


thumb

आगामी नेशनल लोक अदालत के संबंध में प्रधान जिला न्यायाधीश ने अधिवक्त...

आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन 10 मई, 2025 को आयोजित किया जाना है। नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन के संबंध में बृजेन्द्र कुमार शास्त्री, अध्यक्ष जिला...