जोन 7 अध्यक्ष श्वेता विश्वकर्मा ने ग्रहण किया पदभार, जनप्रतिनिधियों ने दी शुभकामनाएं

Posted On:- 2025-04-22




रायपुर (वीएनएस)। नगर पालिक निगम रायपुर के जोन क्रमांक 7 की नवनिर्वाचित अध्यक्ष एवं तात्यापारा वार्ड क्र. 36 की पार्षद श्रीमती श्वेता विश्वकर्मा ने 22 अप्रैल को दोपहर 1 बजे अग्रसेन चौक स्थित जोन कार्यालय में पूजा-अर्चना कर पदभार ग्रहण किया।

पदभार ग्रहण के मौके पर जवाहर नगर मंडल अध्यक्ष संदीप जघेल, महामंत्री रमेश शर्मा, लौह एवं शिल्पकार विकास बोर्ड के अध्यक्ष प्रफुल्ल विश्वकर्मा सहित अनेक पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। सभी ने श्वेता विश्वकर्मा को स्मृतिचिह्न और पुष्पगुच्छ भेंट कर शुभकामनाएं दीं।

संदीप जघेल ने बताया कि श्वेता विश्वकर्मा को तात्यापारा वार्ड में अब तक की सबसे बड़ी ऐतिहासिक जीत मिली है। उनकी जीत में वार्डवासियों और पार्टी कार्यकर्ताओं का अहम योगदान रहा। जोन 7 अध्यक्ष पद के लिए भी उन्हें सर्वसम्मति से सभी 7 वार्डों के पार्षदों का समर्थन मिला।

इस अवसर पर जोन 7 के कमिश्नर, निगम कर्मचारी, जिला अध्यक्ष रमेश ठाकुर, बाल संरक्षण आयोग की अध्यक्ष वर्णिका शर्मा, जोन 4 अध्यक्ष मुरली शर्मा, MIC सदस्य मनोज वर्मा और अवतार सिंह बागल, पूर्व जोन अध्यक्ष मुकुंद मोहन खंडेलवाल, पूर्व पार्षद प्रमोद साहू समेत कई वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता और समाजजन उपस्थित थे। सभी ने श्वेता विश्वकर्मा को श्रीफल, फूलों के बुके और स्मृतिचिह्न भेंट कर नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी।



Related News
thumb

नहर मरम्मत में गुणवत्ताविहीन कार्य नहीं होना चाहिए : कलेक्टर कन्नौजे

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्टर कक्ष में जल संसाधन विभाग के तीनों ब्लॉक के अधिकारियों के साथ बैठक किया। कलेक्टर ने जिले के जल संसाधन विभाग के ड...


thumb

कलेक्टर कन्नौजे ने कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ का किया निरीक्षण

कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने कलेक्टर कार्यालय सारंगढ़ के सभी शाखा और कक्षों का अवलोकन किया। अवलोकन के दौरान कलेक्टर ने विभाग के अधिकारियों सहित सभी ...


thumb

सुशासन तिहार में बना आयुष्मान कार्ड, मिलेगा 5 लाख का स्वास्थ्य बीमा

जिले में सुशासन तिहार के तहत आयुष्मान कार्ड बनाने हेतु प्राप्त आवेदनों का तत्काल निराकरण कर हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किये जा रहे हैं। ...


thumb

जल संचयन महाभियान : नलकूपों के पास सोखता गड्ढा का तेजी से निर्माण जारी

जल संचयन महाभियान अंतर्गत जिले के समस्त ग्राम पंचायतों में हर नलकूप के पास सोखता गड्ढा का निर्माण तेज गति से जारी है।दो दिन में करीब 400 सोखता गड्ढ...


thumb

बेमेतरा जिले में 48 अटल पंचायत डिजीटल सुविधा केन्द्र शुरू होंगे

हर वर्ष 24 अप्रैल को राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस मनाया जाता है। यह दिन भारत में ग्राम स्वराज की भावना को सशक्त करने और लोकतंत्र को जमीनी स्तर तक पह...


thumb

आगामी नेशनल लोक अदालत के संबंध में प्रधान जिला न्यायाधीश ने अधिवक्त...

आगामी नेशनल लोक अदालत का आयोजन 10 मई, 2025 को आयोजित किया जाना है। नेशनल लोक अदालत के सफल आयोजन के संबंध में बृजेन्द्र कुमार शास्त्री, अध्यक्ष जिला...