उत्तर बस्तर कांकेर (वीएनएस)। समाज कल्याण विभाग द्वारा तीन दिव्यांगजनों को बैटरी चलित ट्रायसायकल एवं व्हील चेयर प्रदाय की गई। नरहरपुऱ क्षेत्र के ग्राम पंचायत भैराडीह के अस्थिबाधित दिव्यांग बिहारी पटेल को बैटरी चलित ट्रायसाइकल, ग्राम धनेलीकन्हार निवासी अंजोरी यादव क़ो व्हील चेयर और उनके भाई सुरीत यादव क़ो समाज कल्याण विभाग द्वारा सीपी चेयर प्रदान किया गया।
समाज कल्याण के उप संचालक ने बताया कि आवेदक की मांग पर त्वरित कार्यवाही करते हुए विभाग द्वारा ट्रायसायकल एवं व्हील चेयर प्रदान किया गया। सहायक उपकरण मिलने पर दिव्यांग बिहारी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि वह चल-फिर नहीं सकता है, बैटरी चलित ट्रायसायकल मिलने से अपनी दिनचर्या में आने-जाने में परेशानी नहीं होगी।
चारामा में शनिवार को व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रहे। जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुई हिंदू पर्यटकों की हत्या के विरोध में नगर पंचायत के पदाधिकारियों औ...
राज्य शासन द्वारा आयोजित सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निराकरण होने से आम नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।
शनिवार विश्व पशु चिकित्सा दिवस के अवसर पर अग्रसेन गौशाला, चढिश्मा, अंबिकापुर में पशुधन विकास विभाग द्वारा बहुउद्देशीय पशु चिकित्सा शिविर का आयोजन क...
राज्य शासन द्वारा आयोजित सुशासन तिहार 2025 के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निराकरण होने से आम नागरिकों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्...
उन्होंने कार्मिकों को जन्म/मृत्यु को दर्ज करने की त्वरित कार्यवाही करते हुए भविष्य में भी इसी गति से कार्य करने और समय पर प्रमाण पत्र जारी करने हेत...
प्रदर्शनी का अवलोकन करने के पश्चात मुख्य अतिथि आर के श्रीवास्तव ने चित्रकार गौतम सील की रचनात्मकता और प्रतिभा की सराहना की।