युवक पर मधुमक्खियों ने किया हमला, शरीर पर मिले सैकड़ों डंक...

Posted On:- 2025-04-25




दर्जनभर लोग भी हुए हमले का शिकार

सारंगढ़-बिलाईगढ़ (वीएनएस)। जिला मुख्यालय स्थित खेलभांठा मैदान के पास गुरुवार शाम मधुमक्खियों के हमले से अफरा-तफरी मच गई। विवाह कार्यक्रम में शामिल एक युवक पर मधुमक्खियों ने झुंड में हमला कर दिया, जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के शरीर में सैकड़ों डंक मिले हैं और उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा करीब दर्जनभर लोग और भी घायल हुए हैं।

यह हादसा शाम करीब 5 से 5:30 बजे के बीच हुआ जब खेलभांठा मैदान के पास स्थित एक पेड़ पर मधुमक्खियों का बड़ा छत्ता अचानक सक्रिय हो गया। क्षेत्र में आज सुबह एक मवेशी का शव भी पड़ा मिला, जिससे अंदेशा है कि वह भी मधुमक्खियों के हमले का शिकार हुआ होगा।

मौके पर अब भी मधुमक्खियों का झुंड मंडरा रहा है, जिससे आसपास के लोगों में दहशत है। लोगों का कहना है कि यह कोई पहली घटना नहीं है — पूर्व में भी मधुमक्खियों के हमले हो चुके हैं, लेकिन वन विभाग और प्रशासन ने आज तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।

खेलभांठा मैदान न सिर्फ शासकीय कार्यक्रमों बल्कि कई निजी आयोजनों का भी प्रमुख स्थल है। ऐसे में वहां इस तरह के खतरे का बना रहना चिंता का विषय है।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि जल्द से जल्द वहां से मधुमक्खियों का छत्ता हटाया जाए और सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएं, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं टाली जा सकें।

अब सवाल यह है कि क्या प्रशासन इस बार चेतावनी समझेगा, या फिर अगली दुर्घटना का इंतजार करेगा?



Related News

thumb

देहरादून में महादेव ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 7 सटोरिये गिरफ्तार

रायपुर पुलिस की एंटी क्राइम और साइबर यूनिट ने महादेव एप के जरिए संचालित ऑनलाइन सट्टा रैकेट के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए उत्तराखंड के देहरादून मे...


thumb

ग्राम पंचायतों में जनचौपाल शुरू

जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का आकलन करने हेतु कलेक्टर नुपुर राशि पन्ना के निर्देशानुसार जिले के ग्राम पंचायतों में जनचौपाल का आय...


thumb

अधिक गर्मी के कारण 12 से 3 बजे तक भारवाहक पशुओं के उपयोग पर लगा प्र...

राज्य में भीषण गर्मी की स्थिति में प्रतिदिन दोपहर 12ः00 बजे से 3ः00 बजे के बीच तापमान 37.C (डिग्री सेल्सियस) से अधिक निरंतर बना रहता है।


thumb

राज्यपाल जिला सरगुजा के एकदिवसीय दौरे पर

राज्यपाल रमेन डेका एकदिवसीय दौरे पर शुक्रवार को जिला सरगुजा अंबिकापुर पहुंचे।


thumb

नेशनल लोक अदालत 10 को

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा 10 मई 2025 को नेशनल लोक अदालत आयोजित किया गया जाएगा। नेशनल लोक अदालत के सफलतापूर्वक सम्पादन हेतु जिले में विभिन्न...