कलेक्टर ने की महिला व बाल विकास विभाग के कार्यों की समीक्षा

Posted On:- 2025-04-25




कोंडागांव (वीएनएस)। कलेक्टर नुपुर पन्ना राशि ने आज जिला कार्यालय के सभाकक्ष में महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्रों में अध्ययनरत बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर की प्रगति की समीक्षा की। बैठक में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने गर्भवती महिलाएं, किशोरी बालिकाएं और छोटे बच्चों के स्वास्थ्य को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन करने के निर्देश अधिकारियों को दिए

कलेक्टर ने कुपोषित बच्चों को सुपोषण की स्थिति में लाने हेतु किए जा रहे प्रयासों को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए जिले के अधिकारियों को एक एक बच्चे की निगरानी करने जिम्मेदारी सौंपने के निर्देश दिए। साथ ही सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में गरम भोजन का नियमित रूप से वितरण सुनिश्चित करने को भी कहा।

कलेक्टर ने महतारी वंदन योजना की समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा कि जिले की सभी पात्र महिलाओं को इस योजना का समुचित लाभ मिले। उन्होंने विशेष चिकित्सकीय देखभाल की आवश्यकता वाले बच्चों के लिए विशेष चिकित्सा शिविर आयोजित करने के भी निर्देश दिए। कलेक्टर ने विभागीय भर्ती प्रक्रिया को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाने पर जोर दिया। उन्होंने आंगनबाड़ी भवनों की स्थिति की भी जानकारी ली और सभी परियोजना अधिकारियों को भवन निर्माण कार्य के प्रगति की विस्तृत जानकारी प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।




Related News
thumb

मुख्यमंत्री साय बगीचा में आयोजित हरि अखंड संकीर्तन नाम यज्ञ में हुए...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज महाकुल यादव समाज सेवा समिति के द्वारा बगीचा में आयोजित हरि अखंड संकीर्तन नाम यज्ञ चौबीस प्रहरी कार्यक्रम में शामिल हुए।


thumb

दिव्यांग कुष्ठ रोगियों के लिए शल्यक्रिया शिविर में अब तक ऑपरेशन करक...

कलेक्टर रोहित व्यास के मार्गदर्शन में राजा देवशरण जिला चिकित्सालय में दिव्यांग कुष्ठ रोगियों के लिए 23, 24 एवं 25 अप्रैल 2025 को शल्यक्रिया शिविर...


thumb

जल और वन की सुरक्षा आज की सबसे बड़ी जरूरत : कौशल्या साय

जल जागृति जशपुर के अंतर्गत जल संरक्षण व संवर्धन हेतु जल जागरूकता कार्यक्रम के तेईसवें दिन जनपद पंचायत कांसाबेल के ग्राम पंचायत चेटबा में जागरूकता...


thumb

गम्हरिया ग्राम पंचायत में ग्राम वासियों को दी गई शासकीय योजनाओं की ...

जशपुर विकासखंड के गम्हरिया ग्राम पंचायत में विगत दिवस 24 अप्रैल को पंचायती राज दिवस के अवसर पर ग्राम सभा का आयोजन किया गया। जिसमे सभी ग्रामवासी, व...


thumb

मुख्यमंत्री साय का बगीचा हेलीपैड पर हुआ आत्मीय स्वागत

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बगीचा हेलीपैड पहुंचे। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।


thumb

साही डांड, कुटमा और भीतघरा ग्राम पंचायत के 35 युवाओं ने राजमिस्त्री...

मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के तहत जनपद पंचायत बगीचा अंतर्गत जनपद पंचायत बगीचा के कुटमा ग्राम पंचायत में 35 लोगों को राजमिस्त्री का प्रशिक्षण दिया...