आवा पानी झोंकी‘ अभियान बना जनआंदोलन, ग्रामीणों ने जल संरक्षण के लिए लिया संकल्प

Posted On:- 2025-04-29




कोरिया (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मंशानुरूप पानी बचाने के लिए चलाए जा रहे राज्यस्तरीय अभियान ‘मोर गांव-मोर पानी‘ के तर्ज पर जल संरक्षण की दिशा में कोरिया जिला प्रशासन द्वारा प्रारंभ किया गया नवाचार ‘आवा पानी झोंकी‘ अब जनभागीदारी का सशक्त प्रतीक बन चुका है।

हाल ही में ग्राम पंचायत जूनापारा में इस अभियान का आयोजन हुआ, जिसमें कलेक्टर चंदन त्रिपाठी, जिला पंचायत सीईओ डॉ. आशुतोष चतुर्वेदी, जिला पंचायत अध्यक्ष मोहित पैकरा, उपाध्यक्ष वंदना राजवाड़े सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लिया।

पीपल-घेरा-एक लोटा पानी बना गजब का मिसाल  : 

कार्यक्रम में पीपल पेड़ के नीचे मिट्टी का घेरा बनाकर एक-एक लोटा पानी डालने की क्रिया के माध्यम से जल संवर्धन का संदेश दिया गया। कलेक्टर ने कहा कि गिरता भूजल स्तर एक गंभीर संकट है और हमें वर्षा जल को रोककर उसे जमीन में पहुंचाने के उपाय करने होंगे, जैसे वॉटर हार्वेस्टिंग और सोख्ता निर्माण। ग्रामीणों ने इस उपाय का सराहना करते हुए कहा कि गजब का मिसाल देखने को मिला।

नारी और पानी का सदियों पुराना रिश्ता  :

उन्होंने महिलाओं को जल संरक्षण में अहम भूमिका निभाने का आह्वान किया और युवाओं से कहा कि बेवजह बहते नलों को बंद करें और पानी का अपव्यय रोके। उन्होंने कहा, ‘नारी और पानी का सदियों पुराना रिश्ता है, इसलिए जल बचाने की जिम्मेदारी भी उनकी सहभागिता से पूरी होगी।‘

बुजुर्ग महिला ने अपने पोते को साथ लिया जल संरक्षण का संकल्प  : 

कार्यक्रम में विशेष दृश्य तब देखने को मिला जब एक बुजुर्ग महिला ने अपने पोते को साथ लेकर जल संरक्षण का संकल्प लिया। बच्चों और छात्र-छात्राओं ने भी इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लिया और संकल्प लिया ‘पानी बचाएंगे, भविष्य सुरक्षित रखेंगे।‘

‘आवा पानी झोंकी‘ अभियान के साथ जल संरक्षण की जनचेतना का आगाज़  : 

‘आवा पानी झोंकी‘ अब केवल एक अभियान नहीं, बल्कि जिले में जल संरक्षण की जनचेतना का रूप ले चुका है, जो आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित जल भविष्य का आधार बनेगा।



Related News
thumb

पीडीएस दुकानों में राशन का आबंटन सही हो तथा राशन पात्र हितग्राहियों...

जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंती सिंह की अध्यक्षता तथा जिला पंचायत उपाध्यक्ष राजेश साहू की उपस्थिति में आज जनपद पंचायत कार्यालय मनेंद्रगढ़ के सभाकक्ष अम...


thumb

जल जीवन मिशन अंतर्गत चल रहे कार्यों को गुणवत्तापूर्ण एवं समय-सीमा म...

कलेक्टर जन्मेजय महोबे की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग अंतर्गत जल जीवन मिशन सहित अन्य कार्यों की समीक्षा बै...


thumb

अंजलि एक्का को जनदर्शन में मिला संबल, त्वरित कार्यवाही से लौटा आत्म...

जिला मुख्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम में आज एक मार्मिक दृश्य देखने को मिला, जब ग्राम फूलपुर की छात्रा अंजलि एक्का अपनी पढ़ाई से जुड़ी समस्या को...


thumb

जिले में पीलिया को लेकर स्वास्थ्य विभाग सतर्क, नगरीय निकायों व ग्रा...

गर्मी के मौसम में बढ़ते संक्रमणों को देखते हुए पीलिया (जॉन्डिस) को लेकर स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिलेभर में सतर्कता बरती जा रही है। कलेक्टर चंदन त्रि...


thumb

सुशासन तिहार के प्राप्त आवेदनों का गंभीरता से निराकरण करें : कलेक्टर

जिला कार्यालय सभाकक्ष में मंगलवार को कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा साप्ताहिक समय-सीमा बैठक का आयोजित की गई। उन्होंने सभी जिला स्तरीय अधिकारियों को सुश...