विश्व रेडक्रॉस दिवस पर पुलिस अधीक्षक सहित अधिकारियों ने किया रक्तदान

Posted On:- 2025-05-08




कोण्डागांव (वीएनएस)। विश्व रेडक्रॉस दिवस के अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी जिला शाखा कोण्डगांव के द्वारा आज जिला अस्पताल परिसर में एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चला, जिसमें जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारियों, कर्मचारियों और आम नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

शिविर में कलेक्टर एवं अध्यक्ष जिला रेड क्रॉस सोसाइटी नूपुर राशि पन्ना, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई रक्तदाताओं का उत्साह वर्धन करने हेतु स्वयं उपस्थित रहे।

इस रक्तदान शिविर की विशेष बात यह रही कि कोण्डागांव जिले के पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार स्वयं रक्तदान कर लोगों को प्रेरणा देने उपस्थित हुए। उनके साथ ही जिला प्रशासन के कई अधिकारियों ने भी स्वेच्छा से रक्तदान किया और सामाजिक दायित्व निभाने का संदेश दिया।

रक्तदान शिविर में 30 लोगों ने भाग लिया और कुल 30 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया, जो जरूरतमंद मरीजों की सहायता में उपयोग किया जाएगा। रक्तदान करने वाले सभी लोगों को रेडक्रॉस की ओर से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया।

रक्तदान शिविर में जिला चिकित्सालय की सम्पूर्ण ब्लड बैंक की टीम, सिविल सर्जन डॉ आर सी ठाकुर, जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारीडॉ. आर के सिंह, सभापति मनोज जैन, उपसभापति ओमप्रकाश टावरी, कोषाध्यक्ष दीपेश अरोरा, राज्य प्रतिनिधि उत्तम रक्षित उपस्थित रहे। इसके साथ ही गंभीर क्षय रोग से पीड़ित 4 व्यक्तियों को रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से फूड बास्केट भी वितरित किया गया।




Related News
thumb

निःशुल्क संगीत प्रशिक्षण, पंजीयन 13 से

जिला प्रशासन के सहयोग से बलौदाबाजार नगर अंतर्गत संचालित निःशुल्क संगीत प्रशिक्षण हेतु 13 मई 2025 से पंजीयन शुरू होगा। संगीत कला जैसे तबला वादक, ग...


thumb

सुशासन तिहार : तत्काल राशन कार्ड मिलने से अभिभूत हुई बुजुर्ग महिला ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप आम जनता के वास्तविक जरूरतों तथा उनके मांगों एवं समस्याओं से वाकिफ होकर उनका समयबद्ध तरीक से निराकरण सुनिश्चि...


thumb

सुशासन तिहार में देवेन्द्र को मिला उनके जमीन का मालिकाना हक

राज्य शासन द्वारा आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान सहित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों को दिलाने तथा आम जनता से सीधे संवाद ...


thumb

प्रयास के 13 बच्चों ने मेरिट में बनाया स्थान

माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा शैक्षणिक सत्र 2024-25 के 10वीं बोर्ड के घोषित परीक्षा परिणामों में प्रयास के 13 बच्चों का मेरिट में आना निश्चित ही एक ...


thumb

बूटस्ट्रैप कार्यक्रम निर्यात जागरूकता एवं मार्गदर्शन के संबंध में क...

जिले में एक दिवसीय जिला स्तरीय बूटस्ट्रैप कार्यक्रम निर्यात जागरूकता एवं मार्गदर्शन के संबंध में जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र दुर्ग एवं एक्सपोर्...


thumb

दावा आपत्ति 17 तक

एकीकृत बाल विकास परियोजना कार्यालय दुर्ग शहरी द्वारा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता 03 और सहायिका 04 पद की अंतिम सूची जारी कर दी गई है। उक्त सूची पर दावा आपत्...