मुबई (वीएनएस)। बॉलीवुड अभिनेता सोनू सूद को मानवीय कार्यों के लिए प्रतिष्ठित ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड से सम्मानित किया जायेगा। सोनू सूद लोगों की मदद के लिए हमेश तत्पर रहते हैं।कोरोना काल के दौरान सोनू सूद ने देशभर में लोगों की मदद की थी। सोनू सूद ने अपने फाउंडेशन सूद चैरिटी के माध्यम से देशभर में लोगों की मदद की थी।सोनू सूद इस साल 31 मई को हैदराबाद में होने वाले मिस वर्ल्ड के ग्रैंड फिनाले में बतौर जज नजर आने वाले हैं। इस इवेंट में सोनू सूद को उनके मानवीय कार्यों के लिए प्रतिष्ठित ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड दिया जायेगा।
सोनू सूद ने अवॉर्ड के ऐलान के बाद अपनी खुशी जाहिर करते कहा,मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन से ह्यूमैनिटेरियन अवॉर्ड प्राप्त करना बहुत ही विनम्र अनुभव है। यह हमारे प्रयासों के पीछे के उद्देश्य को मजबूत करता है। जरूरतमंदों को आशा, समर्थन और गरिमा प्रदान करना मैं इस मान्यता को हर वॉलंटियर, सपोर्टर और उन सभी के साथ साझा करता हूं जिनके जीवन को हमने सूद चैरिटी फाउंडेशन के माध्यम से छुआ है।
मुझे यह घोषणा करते हुए भी गर्व हो रहा है कि मिस वर्ल्ड ऑर्गनाइजेशन और सूद चैरिटी फाउंडेशन ने कैंसर मुक्त दुनिया के लिए जागरूकता फैलाने के लिए एक साथ काम करने का निर्णय लिया है. यह साझा प्रतिबद्धता संदेश को बढ़ाने और दुनिया भर में लाखों लोगों को आशा देने में मदद करेगी।
‘मिर्जापुर’ की दुनिया का भौकाल अब सिल्वर स्क्रीन पर भी अपना जलवा दिखा रहा है।
नितेश तिवारी की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘रामायणम्’ को लेकर दर्शकों की एक्साइटमेंट लगातार बढ़ती जा रही है। फिल्म के ट्रेलर को मिले जबरदस्त ग्लोबल रिस्पॉ...
केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने सोमवार को दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियान की मौत के मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है।
अभिनेत्री संदीपा धर हाल ही में नेटफ्लिक्स की ओरिजिनल सीरीज 'चुंबक' में नजर आईं। उन्होंने अपने करियर में कॉमेडी, थ्रिलर, ड्रामा और इमोशनल कहानियों म...
'द पैराडाइज़' को फ़िल्म के मैसिव स्केल की वजह से "स्लम्स की बाहुबली" का टैग मिल रहा है। फ़िल्म को लेकर ज़बरदस्त बज़ बना हुआ है,
बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रीति जिंटा ने एक्टिंग के साथ-साथ अपनी जिंदगी के अलग-अलग किरदारों को भी बखूबी निभाया है।