ट्रांसफॉर्मर से उठी चिंगारी ने जला दिया गांव: 200 घर खाक, सैकड़ों मवेशी झुलसे

Posted On:- 2025-05-22




बदायूं (वीएनएस)। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली घटना घटी, जब टप्पा जामनी गांव में तेज आंधी के दौरान ट्रांसफॉर्मर से निकली चिंगारी ने पूरे गांव में भीषण आग फैला दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और करीब 200 घर जलकर खाक हो गए। हादसे में सैकड़ों पशुओं की झुलसकर मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति झुलस गया, जिसे इलाज के लिए उझानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

गांव में मची अफरातफरी, लोग भागकर बचाए जान
घटना के वक्त तेज आंधी चल रही थी। चिंगारी उठते ही आग ने इतनी तेजी पकड़ी कि गांव में अफरातफरी मच गई। लोग घरों को छोड़कर जान बचाने के लिए भागे। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि जब तक दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं, तब तक गांव का बड़ा हिस्सा राख में तब्दील हो चुका था।

प्रशासन ने शुरू किया राहत और बचाव कार्य
सूचना मिलते ही जिलाधिकारी अवनीश कुमार राय और पुलिस टीम मौके पर पहुंची। दमकल, मेडिकल और एंबुलेंस टीमों को भी तत्काल रवाना किया गया। जिलाधिकारी ने बताया कि आग की वजह से अभी तक किसी की मृत्यु की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन बड़ी संख्या में मवेशियों की मौत की सूचना है।

पीड़ितों को मिलेगा मुआवजा
अधिकारियों ने बताया कि घटना में हुए नुकसान का आकलन तेजी से किया जा रहा है। जिनके घर जलकर नष्ट हो गए हैं, उन्हें मदद और मुआवजा दिया जाएगा। साथ ही मवेशी नुकसान की भी भरपाई की जाएगी। प्रशासन ने ग्रामीणों को हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया है।

यह हादसा एक बार फिर ग्रामीण इलाकों में ट्रांसफॉर्मर सुरक्षा और आपदा प्रबंधन को लेकर सवाल खड़े करता है। फिलहाल गांव में बचाव और पुनर्वास कार्य जारी है।



Related News
thumb

सुप्रीम कोर्ट में दीपम न जलने पर तमिलनाडु सरकार ने मांगी माफी, मंदि...

मदुरै के जिला कलेक्टर ने शीर्ष अदालत में स्थिति रिपोर्ट पेश कर दीपथून पर दीप न जलने के लिए खेद व्यक्त किया। रिपोर्ट में बताया गया कि मंदिर के न्यास...


thumb

समाजवादी पार्टी 26 नवंबर को जारी करेगी पहला घोषणापत्र, युवा और कृष...

समाजवादी पार्टी आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए 26 नवंबर को अपना पहला घोषणापत्र पेश करेगी। पार्टी सूत्रों के अनुसार इसमें रोजगार, कृषि ऋण ...


thumb

पोखरण में पहले माइक्रो-मिसाइल 'ज्वाला MK-1' का सफल परीक्षण, 1.5 किम...

स्वदेशी रक्षा निर्माता आईजी डिफेंस ने राजस्थान के पोखरण में भारत के पहले स्वायत्त काउंटर-ड्रोन माइक्रो-मिसाइल सिस्टम ज्वाला एमके-1 का सफल परीक्षण क...


thumb

बालेन शाह संग ज्वाइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में PM मोदी ने 24,000 करोड़ ...

नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने नेपाल के पुनर्निर्माण और विकास के...


thumb

कानून-व्यवस्था बिगड़ने का खतरा, दीप जलाने के सुप्रीम कोर्ट आदेश परत...

तमिलनाडु सरकार ने मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित दीपाथून में कार्तिगई दीपम जलाने की अनुमति के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ पुनर्विचार या...


thumb

बिस्लेरी पानी की गुणवत्ता पर विवाद: कंपनी ने कहा- थर्ड-पार्टी टेस्ट...

23 नवंबर को जारी एक आधिकारिक बयान में कंपनी ने स्पष्ट किया कि यह पूरा मामला सितंबर 2025 में गोवा स्थित उनकी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में तैयार किए गए ...