नई दिल्ली(वीएनएस)।नेपाल के प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनका स्वागत किया। पीएम मोदी ने नेपाल के पुनर्निर्माण और विकास के लिए 24,000 करोड़ नेपाली रुपये के सहयोग पैकेज की घोषणा की। इसके साथ ही दोनों नेताओं ने अयोध्या धाम को नेपाल के जनकपुर धाम से जोड़ने वाली नई ट्रेन सेवा का उद्घाटन किया।
नई दिल्ली में भारत-नेपाल संयुक्त प्रेस वार्ता के दौरान पीएम मोदी ने कहा कि नेपाल के प्रधानमंत्री बनने के बाद, भारत की अपनी पहली द्विपक्षीय यात्रा पर आए बालेन्द्र शाह का स्वागत करते हुए मुझे बहुत खुशी हो रही है। जब उन्होंने दुनिया के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में संयुक्त राष्ट्र को संबोधित किया था, तब हमें उनके दूरदर्शी दृष्टिकोण की एक झलक मिली थी। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा भारत-नेपाल के संबंध साझा इतिहास, आस्था, संस्कृति और लोगों के बीच गहरे जुड़ाव से बंधे हैं। भगवान राम और माता सीता हमारी साझा सभ्यता और आस्था के प्रतीक हैं।
अब, हमारी आमने-सामने की बातचीत के दौरान, मुझे नेपाल के भविष्य और भारत-नेपाल संबंधों को मजबूत करने के प्रति उनका स्पष्ट दृष्टिकोण और प्रतिबद्धता महसूस हुई। कुछ महीने पहले जब बालेन्द्र शाह ने विश्व के सबसे युवा प्रधानमंत्री के रूप में UN को संबोधित किया था, तब हमें उनकी दूरदर्शिता की स्पष्ट झलक दिखाई दी थी। और आज पिछले कुछ घंटों की बातचीत में मैंने नेपाल के भविष्य और भारत-नेपाल संबंधों के लिए उनके स्पष्ट विजन और प्रतिबद्धता को महसूस किया है। इस वर्ष नेपाल की जनता ने जो ऐतिहासिक जनादेश दिया है, वह नेपाल की नई पीढ़ी की आकांक्षाओं और उम्मीदों को दर्शाता है। भारत एक सशक्त और समृद्ध नेपाल की विकास यात्रा में हमेशा सहभागी रहा है। इसी भावना से आज हमने अपने संबंधों को नई ऊंचाई पर ले जाने के लिए कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।
प्रधानमंत्री मोदी ने 24,000 करोड़ नेपाली रुपयों के विकास सहयोग पैकेज की घोषणा की
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अगस्त में नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ में हुई जान-माल की हानि पर गहरा शोक व्यक्त किया और देश के पुनर्निर्माण तथा दीर्घकालिक विकास में मदद के लिए 24,000 करोड़ नेपाली रुपयों के विकास सहयोग पैकेज की घोषणा की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और शाह ने सोमवार, 23 नवंबर को भारत में अयोध्या धाम को नेपाल में जनकपुर धाम से जोड़ने वाली एक नई ट्रेन सेवा का उद्घाटन किया।
स्वदेशी रक्षा निर्माता आईजी डिफेंस ने राजस्थान के पोखरण में भारत के पहले स्वायत्त काउंटर-ड्रोन माइक्रो-मिसाइल सिस्टम ज्वाला एमके-1 का सफल परीक्षण क...
तमिलनाडु सरकार ने मदुरै की तिरुपरनकुंद्रम पहाड़ी पर स्थित दीपाथून में कार्तिगई दीपम जलाने की अनुमति के सुप्रीम कोर्ट के आदेश के खिलाफ पुनर्विचार या...
23 नवंबर को जारी एक आधिकारिक बयान में कंपनी ने स्पष्ट किया कि यह पूरा मामला सितंबर 2025 में गोवा स्थित उनकी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में तैयार किए गए ...
पोर्ट का एक प्रमुख आकर्षण भारतीय नेतृत्व का वैश्विक मूल्यांकन रहा है। सर्वेक्षण में शामिल विशेषज्ञों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के क्षेत्रीय नेतृ...
नेपाल के प्रधानमंत्री की भारत यात्रा का कार्यक्रम भी कूटनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण रहा। 22 नवंबर को दो दिवसीय राजकीय यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे बाल...