खैरागढ़ (वीएनएस)। खैरागढ़-दुर्ग मार्ग पर शनिवार की सुबह खैरागढ़ नगर पालिका अध्यक्ष की कार अनियंत्रित होकर पलट जाने से कार चालक सुनील सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल नगपुरा पुलिस को सूचना दी और काफी मशक्कत के बाद शव को वाहन से बाहर निकालकर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नगर पालिका अध्यक्ष गिरजानंद चंद्राकर की भतीजी को रायपुर छोडऩे के लिए उनका निजी चालक सुनील सिंह (उम्र लगभग 32 वर्ष), निवासी ग्राम सहसपुर, गुरुवार 23 मई को महिंद्रा वाहन क्रमांक सीजी 08 एवी 7935 से रायपुर गया था। रायपुर से लौटते समय कुम्हारी के पास भारी ट्रैफिक जाम में फंसने पर सुनील ने अध्यक्ष पति नंद चंद्राकर को फोन कर स्थिति से अवगत कराया, इस पर अध्यक्ष पति ने उसे जल्दबाजी न करने और आवश्यकता पडऩे पर गाड़ी वहीं रोकने की सलाह दी। जाम खुलने के बाद सुनील देर रात रायपुर से वापस खैरागढ़ के लिए रवाना हुआ। शुक्रवार सुबह लगभग 4 बजे, दुर्ग-खैरागढ़ मार्ग पर ग्राम सेवती के पास तेज रफ्तार के चलते वाहन चालक कार पर से नियंत्रण खो बैठा, जिससे कार पलट गई. हादसा इतना भीषण था कि चालक सुनील सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। गौरतलब है कि सुनील सिंह की शादी पिछले वर्ष ही हुई थी. अचानक हुए इस हादसे से उनके परिजनों, खासकर पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है।
किसानों को रासायनिक उर्वरकों के सीमित एवं संतुलित उपयोग के प्रति जागरूक करने तथा प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने महासमुंद जिले में खेत बचाओ अभि...
बंसल ने विभिन्न शासकीय भवनों के निर्माण, मरम्मत एवं संधारण कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्माणाधीन भवनों के कार्यों में तेजी लाने तथा लंबित...
सचिव बंसल ने निर्माणाधीन दो मंजिलें महाविद्यालय भवन के विभिन्न हिस्सों का अवलोकन किया। उन्होंने भवन के मुख्य प्रवेश द्वार एवं सड़क के स्तर में अंत...
जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा ने जनपद पंचायत कुरुद के सभाकक्ष में पंचायत सचिवों एवं संबंधित विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर वि...
धमतरी शहर में नागरिक सुविधाओं के विस्तार, सुगम यातायात और आधुनिक शहरी अधोसंरचना के विकास के उद्देश्य से सड़क निर्माण एवं सौंदर्यीकरण के कार्यों को ग...
महापौर रामू रोहरा ने कहा कि अत्याधुनिक ऑडिटोरियम धमतरी शहर के लिए एक महत्वपूर्ण सार्वजनिक सुविधा साबित होगा। इसके पूर्ण होने से सांस्कृतिक कार्यक्...