राजा रघुवंशी हत्या मामले में नया मोड़, पत्नी सोनम ने किया सरेंडर

Posted On:- 2025-06-09




नई दिल्ली (वीएनएस)। शिलॉन्ग से कथित तौर पर लापता हुई इंदौर की सोनम रघुवंशी ने पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया है। मेघालय के सीएम कोनरॉड संगमा ने एक्स पोस्ट पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है। उसके साथ तीन हमलावर भी पकड़े गए हैं, जबकि एक की तलाश जारी है।

मेघालय पुलिस ने सोमवार को बताया कि उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में अपने पति राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में गिरफ्तार सोनम रघुवंशी ने दबाव में आकर आत्मसमर्पण कर दिया है। उसके तीन अन्य साथियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि एक अभी भी फरार है। मेघालय में हनीमून के दौरान इंदौर निवासी राजा की रहस्यमयी मौत के मामले में सोमवार को एक चौंकाने वाला मोड़ आया, जब पुलिस ने कथित तौर पर भाड़े के हत्यारों द्वारा राजा की हत्या की साजिश रचने के आरोप में उसकी पत्नी सोनम को गिरफ्तार कर लिया।

मेघालय पुलिस ने बताया कि सोनम को उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से पकड़ा गया। उसने बढ़ते दबाव के चलते रविवार देर रात नंदगंज पुलिस थाने में आत्मसमर्पण कर दिया। वहीं, मेघालय के पुलिस महानिरीक्षक डाल्टन पी. मारक ने समाचार एजेंसी आईएएनएस को फोन पर बताया, सोनम ने कल रात दबाव में आकर आत्मसमर्पण कर दिया, जिससे मामले में गिरफ्तार लोगों की कुल संख्या चार हो गई। एक आरोपी अभी भी फरार है। सोनम को अदालती कार्यवाही के लिए मेघालय वापस लाया जाएगा।

उत्तर प्रदेश के एडीजी (कानून व्यवस्था) अमिताभ यश के अनुसार सोनम को वाराणसी-गाजीपुर मुख्य मार्ग पर काशी ढाबा पर पाया गया। उसे प्राथमिक उपचार के लिए सदर अस्पताल भेजा गया और फिलहाल उसे वन स्टॉप सेंटर में रखा गया है। मेघालय के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) इदाशीशा नोंग्रांग ने कहा कि जांच जारी है और आगे की जानकारी के लिए गिरफ्तार व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है।

मेघालय के मुख्यमंत्री कोनराड के. संगमा ने भी मामले में सफलता की बात स्वीकार की। उन्होंने एक्स पोस्ट में लिखा, राजा हत्या मामले में 7 दिनों के भीतर मेघालय पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मध्य प्रदेश के 3 हमलावरों को गिरफ्तार कर लिया गया है, महिला ने आत्मसमर्पण कर दिया है और 1 अन्य हमलावर को पकड़ने के लिए ऑपरेशन अभी भी जारी है।

राजा और सोनम अपने हनीमून के लिए मेघालय आए थे। यहां दोनों ने कई स्थानों पर कीमती समय बिताए। लेकिन, 23 मई को वे लापता हो गए। दस दिन बाद राजा का शव रियात अर्लियांग के वेइसाडोंग पार्किंग लॉट के नीचे एक गहरी खाई से बरामद किया गया। पास में ही एक चाकू भी मिला, जिसे मर्डर वेपन माना गया। उस समय सोनम भी लापता हो गई थी, जिसके बाद कई राज्यों में उसकी तलाश शुरू कर दी गई थी।

जैसे-जैसे मामला सामने आया, राजा और सोनम के परिवारों ने जांच को लेकर गंभीर चिंताएं जताईं। उन्होंने मेघालय पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच की मांग की। उन्होंने सीसीटीवी फुटेज और स्कूटी के जीपीएस डेटा की ओर इशारा किया, जिससे पता चलता है कि राजा-सोनम के साथ तीन से चार व्यक्ति मौजूद थे, लेकिन स्थानीय अधिकारियों ने इस पर कोई कार्रवाई नहीं की।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भी इस मामले पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से न्याय सुनिश्चित करने के लिए सीबीआई जांच का आदेश देने की अपील की थी।



Related News
thumb

आंदोलन खत्म होने पर दीपके ने कहा,३७ दिन बहुत मुश्किल भरा दौर रहा

अभिजीत दिपके ने आज सुबह अपने एक्स हैंडल पर एक वीडियो मैसेज शेयर किया, जिसमें उन्होंने कहा कि अब कोई घबराहट नहीं है। उन्होंने इस 37 दिनों के प्रदर्श...


thumb

कारगिल विजय दिवस पर राजनाथ सिंह की पाकिस्तान को चेतावनी, कल्पना से ...

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल विजय दिवस पर पाकिस्तान को स्पष्ट चेतावनी देते हुए कहा कि भारत की जवाबी कार्रवाई दुश्मन की कल्पना से परे होगी। ऑप...


thumb

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी ने संभाला शिक्षा म...

नीट यूजी विवाद के बीच धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद प्रह्लाद जोशी ने शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार संभाल लिया है। प्रधानमंत्री मोदी के वि...


thumb

कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री सिद्दारमैया का बड़ा फैसला, 2028 में नह...

चुनावी मैदान से हटने की सिद्दारमैया की घोषणा भविष्य की रणनीति और पार्टी संगठन में शक्ति संतुलन के लिहाज से एक महत्वपूर्ण मोड़ साबित होगी। राजनीति मे...


thumb

माई भारत प्लेटफार्म से जुड़े 2.3 करोड़ युवा,विकसित गांव संवाद में पीए...

विकसित गांव 2026 कार्यक्रम के अंतर्गत पीएम मोदी का संबोधन शासन की समावेशी नीतियों और युवाओं की नेतृत्व क्षमता का प्रभावी विश्लेषण प्रस्तुत करता है।


thumb

कामनवेल्थ गेम्स-26: ऋषिकांत सिंह का धमाकेदार प्रदर्शन, स्नेैच में न...

ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेल 2026 में ऋषिकांत सिंह ने 60 किग्रा भारोत्तोलन वर्ग में रजत पदक जीतकर भारतीय खेलों में एक नया अध्याय जोड़ा है