नई दिल्ली (वीएनएस)। यात्रियों के हितों की रक्षा और तत्काल टिकट बुकिंग को पारदर्शी बनाने के लिए भारतीय रेलवे ने तत्काल टिकट प्रणाली में अहम बदलावों की घोषणा की है। अब यात्रियों को तत्काल टिकट बुकिंग के लिए एक जुलाई से आधार वेरिफिकेशन कराना जरुरी होगा।
एक विज्ञप्ति के अनुसार इन बदलावों का उद्देश्य तत्काल टिकट व्यवस्था के दुरुपयोग को रोकने और उपयोगकर्ता प्रमाणीकरण को मजबूत करने के लिए रेलवे ने अपने नए नियम लागू किए हैं। अब एक जुलाई से आईआरसीटीसी वेबसाइट और ऐप के जरिए तत्काल टिकट सिर्फ आधार-प्रमाणित उपयोगकर्ता को ही मिलेंगे। वहीं, 15 जुलाई से ऑनलाइन बुकिंग के लिए आधार आधारित ओटीपी सत्यापन अनिवार्य होगा।
विज्ञप्ति के अनुसार 15 जुलाई से पीआरएस काउंटर और अधिकृत एजेंटों के जरिये बुक किये गये तत्काल टिकटों के लिए भी मोबाइल नंबर पर भेजा गया ओटीपी सत्यापन अनिवार्य होगा। साथ ही, तत्काल बुकिंग खुलने के पहले 30 मिनट तक अधिकृत एजेंट टिकट बुक नहीं कर सकेंगे। यह नियम एसी क्लास के लिए सुबह 10 से 10:30 बजे तक और नॉन-एसी क्लास के लिए 11 से 11:30 बजे तक लागू रहेगा।
तत्काल टिकट बुकिंग में पारदर्शिता बढ़ाने और वास्तविक यात्रियों तक इसका लाभ पहुंचाने के लिए ये बदलाव किये जा रहे हैं। सीआरआईएस और आईआरसीटीसी को सिस्टम में जरूरी बदलाव कर सभी क्षेत्रीय रेलवे और संबंधित विभागों को सूचित करने के निर्देश दिये गये हैं। रेलवे मंत्रालय ने यात्रियों से अपने आईआरसीटीसी प्रोफाइल को आधार से लिंक करने की अपील की है, ताकि भविष्य में कोई परेशानी न हो।
रूस-यूक्रेन युद्ध को समाप्त कराने के लिए जारी अंतरराष्ट्रीय कूटनीतिक प्रयासों के बीच यूक्रेन के पड़ोसी और रूस के साथ टकरावपूर्ण संबंधों के लिए पहचा...
ऑपरेशन सिंदूर में अपनी क्षमता साबित करने वाली ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज़ मिसाइल भारत के रक्षा निर्यात का मुख्य आधार बन चुकी है। फिलीपींस सहित कई देश...
भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया है कि विपक्ष के विरोध प्रदर्शन भारत को अस्थिर करने की विदेशी साजिश का हिस्सा हैं। उन्होंने राहुल गांधी के अ...
आतंकवाद, असुरक्षा और कश्मीरी पंडितों के बड़े पैमाने पर पलायन ने घाटी की धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं को गहरा नुकसान पहुंचाया था। कई मंदिरों को क्षति...
प्रधानमंत्री मोदी और पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क ने गुरुवार को हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए अहम बैठक की
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को नई दिल्ली के द्वारका में यमुना पुनरुद्धार से जुड़ी 8,941 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का लोकार्...