हमने गाजा में कोई अमानवीय कार्य नहीं किया : बेंजामिन नेतन्याहू

Posted On:- 2025-06-28




तेल अवीव (वीएनएस)। इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री इजराइल काट्ज ने शुक्रवार को जारी एक संयुक्त बयान में कहा कि आईडीएफ (इजरायल डिफेंस फोर्सेज) ने गाजा में निहत्थे और मानवीय सहायता का इंतजार कर रहे लोगों पर गोली नहीं चलाई।

इजरायल के अखबार हारेत्ज की एक रिपोर्ट के मुताबिक, आईडीएफ ने गाजा में न सिर्फ घृणित रक्त-अपराध किए बल्कि मानवीय सहायता के इंतजार में खड़े लोगों पर गोली चलाने का आदेश दिया। अखबार में प्रकाशित इस रिपोर्ट को प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और रक्षा मंत्री ने खारिज कर दिया है। उन्होंने कहा कि आईडीएफ के सैनिकों को निर्दोष लोगों को नुकसान न पहुंचाने के स्पष्ट आदेश दिए गए हैं और वे इसका पालन करते हैं।

दोनों नेताओं ने संयुक्त बयान में कहा कि यह दुर्भावनापूर्ण झूठ है जो विश्व की सबसे नैतिक सेना आईडीएफ को बदनाम करने के लिए गढ़ा गया है। आईडीएफ आतंकवादी दुश्मनों के खिलाफ कठिन परिस्थितियों में काम करता है। इजरायल सभी स्वतंत्र और लोकतांत्रिक देशों से आह्वान करता है कि वह हमास आतंकवादी संगठन के खिलाफ न्यायपूर्ण और नैतिक लड़ाई में उसके साथ खड़े हों।

ईरान और इजरायल के बीच हाल ही में एक भीषण युद्ध समाप्त हुआ है। लेकिन इजरायल और हमास के बीच गाजा में लंबे समय से युद्ध चल रहा है। इस युद्ध में गाजा में मानवीय और आर्थिक भारी नुकसान हुआ है। इजरायली मीडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू और अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बीच टेलीफोन पर हुई बातचीत में गाजा में संघर्ष विराम पर सहमति बनी है। रिपोर्ट की मानें तो गाजा में चल रहा संघर्ष अगले दो सप्ताह में समाप्त हो सकता है।



Related News
thumb

ट्रंप-शी जिनपिंग की बातचीत में एआई, ट्रेड और रेयर अर्थ पर रहेगा फोकस

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप अगले हफ्ते होने वाली राजकीय यात्रा के दौरान चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), व्यापा...


thumb

साहित्य विचारों की आजादी का मंच, पढ़ना अहिंसक प्रतिरोध: प्रमिला जयपाल

भारतीय मूल की अमेरिकी सांसद प्रमिला जयपाल ने पढ़ने की अहमियत समझाई है। उन्होंने लोगों से सेंसरशिप का विरोध करने और चुनौती दी गई किताबों को पढ़ना जा...


thumb

मेक्सिको-अमेरिका व्यापार वार्ता में हो रही प्रगति: राष्ट्रपति शिनबाम

मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने कहा कि उन्होंने बुधवार को अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बात की।


thumb

ट्रंप ने रूस पर प्रतिबंध बढ़ाने वाले कानून पर किए हस्ताक्षर

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक कानून पर हस्ताक्षर किए हैं, जिसके तहत रूस पर प्रतिबंधों का दायरा बढ़ाया गया है और रूसी तेल व गैस के बड़े खरीदारों पर...


thumb

राजनाथ सिंह ने कोलंबो के गंगारामया मंदिर का दौरा किया

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने श्रीलंका की यात्रा के दौरान कोलंबो के गंगारामया मंदिर का दौरा किया।


thumb

ग्रीनलैंड और ईयू में नई साझेदारी

यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला फॉन डेयर लेयेन ने ग्रीनलैंड की राजधानी नुउक की यात्रा के दौरान 200 मिलियन यूरो के निवेश पैकेज की घोषणा की।