लोरमी (वीएनएस)। छत्तीसगढ़ के लोरमी में नाबालिग युवती की लाश फांसी पर लटकती हुई मिली थी। मामले को लेकर परिजनों ने हत्या की आशंका जताई थी इस संबंध में परिजनों ने नाबालिग की हत्या करने का आरोप लगाया था।
यह पूरा मामला चिल्फी थाना अंतर्गत डिंडौरी चौकी के ग्राम पंचायत नवरंगपुर का है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी।
इस पूरे मामले में मृतका के दादा ने बताया कि, सोनिया लुनिया और एक उनकी पुत्री ने उनकी मृतका पोती को धमकी दी थी। इस दौरान उन्होंने मृतिका युवती को अपने दामाद से दूर रहने की हिदायत भी दी थी।
साथ ही घटना वाले दिन फिर से उसके घर जाकर मृतका से मारपीट कर उसका फोन छीन लिया था। जिसके बाद वे सभी घर से बाहर निकल गए।
बहन ने बताई पूरी कहानी
मृतका की छोटी बहन उषा ने बताया कि, जब मैं घर आई तब घर में मेरी बड़ी बहन फांसी पर लटकी हुई मिली। उसी दौरान मैंने सोनिया लुनिया और उनकी बेटी को घर से बाहर निकलते देखा भी था।
आरोपी महिला को किया गया गिरफ्तार
फिलहाल डिंडौरी पुलिस चौकी प्रभारी लखीराम ध्रुव ने बताया कि इस मामले में आरोपी महिला सोनिया लुनिया और उसकी बेटी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही हैं और अभी जाँच जारी है।
कलेक्टर के मार्गदर्शन में दिव्यांगजनों को शासन की विभिन्न योजनाओं एवं सुविधाओं का लाभ सुगमता से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से सामुदायिक स्वास्थ्य के...
जिला मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में बाल संरक्षण के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज हुई है।
नक्सल पुनर्वास नीति के तहत नक्सल पीड़ित परिवारों के पुनर्वास एवं उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा महत्वपूर्ण पहल ...
कहते हैं, मुश्किलें इंसान को तोड़ने आती हैं, लेकिन हौसला उन्हें अवसर में बदल देता है। ग्राम चंदूर की रितिका दोरिवार ने विपरीत परिस्थितियों के बीच सं...
“हर बहन के चेहरे पर मुस्कान, विष्णु भैया का यही अरमान।” यह भाव आज उन महिलाओं के जीवन में दिखाई दे रहा है, जिन्हें आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए ...
कलेक्टर कुंदन कुमार ने मंगलवार 25 अगस्त को जिले के सुदूरवर्ती इलाकों का भ्रमण कर अंतिम छोर में शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत जानी त...