ऑपरेशन सिंदूर पर राजनीति करना राष्ट्रहित के विरुद्ध: बृजमोहन अग्रवाल

Posted On:- 2025-07-21




रायपुर/नई दिल्ली (वीएनएस)। संसद के मानसून सत्र के पहले ही दिन ऑपरेशन सिंदूर जैसे गौरवपूर्ण सैन्य अभियान पर विपक्ष द्वारा किए गए हंगामे को लेकर रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

सांसद अग्रवाल ने कहा कि “ऑपरेशन सिंदूर” भारत की सैन्य पराक्रम, रणनीतिक सूझबूझ और राष्ट्रीय स्वाभिमान का प्रतीक है। यह अभियान भारत की वैश्विक साख को मजबूत करने वाला और हर भारतीय को गौरवान्वित करने वाला रहा है।

उन्होंने कहा कि ऐसे ऐतिहासिक और संवेदनशील विषय पर विपक्ष द्वारा संसद में अनावश्यक हंगामा और शोर-शराबा करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निराशाजनक है। देशहित से ऊपर राजनीति करना विपक्ष की दुर्बल मानसिकता को दर्शाता है।

"जहां देश की प्रतिष्ठा, सेना की शौर्यगाथा और राष्ट्रीय सुरक्षा की बात हो, वहां राजनीति नहीं, एकता होनी चाहिए।"

सांसद ने यह भी कहा कि सरकार देशहित से जुड़े प्रत्येक विषय पर चर्चा को तैयार है, लेकिन विपक्ष को भी जिम्मेदार विपक्ष की भूमिका निभानी चाहिए न कि देश की छवि धूमिल करने का प्रयास करना चाहिए।

उन्होंने अपील की कि राष्ट्र की एकता, अखंडता और गरिमा को सर्वोपरि रखते हुए सभी मिलकर देश की प्रगति में सहभागी बनें।



Related News
thumb

पीएम सूर्यघर योजना से यदुराज सिंह कंवर के घर रोशन हुई सौर ऊर्जा की राह

कोरबा जिले के ग्राम नुनेरा निवासी यदुराज सिंह कंवर बिजली की अधिक खपत और बढ़ते बिल से परेशान थे। परिवार पर हर महीने बिजली बिल के भुगतान का अतिरिक्त आ...


thumb

श्रम विभाग की सहायता से पल्लवी यादव को मिला मातृत्व का संबल

पल्लवी ने बताया कि उनके पति वाहन चालक हैं। श्रम विभाग से योजना की जानकारी मिलने पर उन्होंने आवेदन किया। योजना के अंतर्गत उनकी पहली संतान के जन्म पर...


thumb

सोलर हाईमास्ट से रोशन हुआ चोरभट्टी, दूरस्थ गांव में बढ़ी सुरक्षा और ...

ग्रामीणों की इस जरूरत को देखते हुए जिला प्रशासन द्वारा खनिज संस्थान न्यास (डीएमएफ) से स्वीकृत राशि के माध्यम से क्रेडा विभाग के सहयोग से ग्राम चोरभ...


thumb

लखपति दीदी बनने की राह पर श्याम बाई, बिहान से मिला कारोबार को विस्त...

अपने अनुभव साझा करते हुए लाभार्थी श्रीमती महंत कहती हैं, “बिहान समूह से जुड़ने के बाद मुझे अपने पैरों पर खड़े होने का अवसर मिला। ग्राम संगठन से मिली ...


thumb

मतदाताओं के पंजीकरण के लिए 5 अक्टूबर 2026 से 31 अक्टूबर 2026 तक चले...

भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली तथा मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी छत्तीसगढ़ के निर्देशानुसार कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन म...


thumb

'विकसित भारत' के निर्माण में वरिष्ठ नागरिकों की भूमिका महत्वपूर्ण :...

कलेक्टर अभिजीत सिंह ने सभी बुजुर्गों और वरिष्ठ नागरिकों के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनके योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि समाज के वरिष्ठ ज...