बुंदेली उपकेन्द्र में लगा 3.15 एमवीए का नया पॉवर ट्रांसफार्मर

Posted On:- 2025-07-26




18 ग्रामों के 5275 उपभोक्ता होंगे लाभान्वित

छुईखदान (वीएनएस)। मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के अन्तर्गत खैरागढ़-छुईखदान-गंडई जिले में 74 लाख रूपये की लागत से बुंदेली 33/11 केवी सबस्टेशन में 3.15 एमवीए का नया पॉवर ट्रांसफॉर्मर स्थापित कर राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक शिरीष सेलट ने ऊर्जीकृत किया। छुईखदान उपसंभाग के ग्राम बुंदेली मे विद्यमान उपकेन्द्र की क्षमता पहले 10 एम0व्ही0ए था, अतिरिक्त नये 3.15 एम0व्ही0ए0 पॉवर ट्रांसफार्मर के लगाये जाने से इस उपकेन्द्र की क्षमता बढ़कर 13.15 ए0व्ही0ए0 हो गया है।

छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रब्यूशन कंपनी लिमिटेड, राजनांदगांव क्षेत्र के कार्यपालक निदेशक शिरीष सेलट ने बताया कि यह कार्य मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजना के अंतर्गत लगभग 74 लाख रुपए की लागत से पूर्ण किया गया है। उन्होंने बताया कि सबस्टेशन में पहले से मौजूदा दो 05 एम0व्ही0ए0 के पॉवर ट्रांसफार्मर ओवरलोड हो जाते थे। खासकर धान की फसल के मौसम में लोड शेडिंग एवं लो वोल्टेज की समस्या होती थी, उक्त कार्य से लो वोल्टेज एवं लोड शेडिंग जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। ईडी सेलट ने उक्त कार्य को क्षेत्र में उपभोक्ताओं एवं किसानों के हित में निर्बाध विद्युत आपूर्ति के लिए सराहनीय बताते हुए कहा कि 33/11 के.व्ही. सबस्टेशन बुंदेली में अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर के लग जाने से ग्राम कोर्राय, बोराई, पुरैना, कुकुरमुड़ा, भरदागोंड़, विचारपुर, सीनाडबरी, सुराडबरी, बुंदेली, मैन्हर, पण्डरिया, ओटेबंद, तेन्दुभांठा, जोम, उदान, चाराभांठा, ढ़ोड़िया एवं नवागांव लोधी के 5275 उपभोक्ता एवं किसानों को फायदा होगा। उन्होने अधीक्षण अभियंता राजनांदगांव वृत्त शंकेश्वर कंवर, ईई परियोजना मुकेश कुमार साहू, ईई खैरागढ़ संभाग ए.के. द्विवेदी, ईई एसटीएम ए.डी. टण्डन, सहायक अभियंता मदलसा विश्वकर्मा, ममता कर्मकार अन्य अधिकारी एवं उनकी पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि पॉवर कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपभोक्ताओं एवं किसानों तक गुणवत्तापूर्ण बिजली पहुंचाने के लिए समर्पित होकर कार्य कर रहें हैं। अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर लगने से किसानों एवं उपभोक्ताओं को बेहतर विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा सकेगी।



Related News
thumb

डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी ...

कांकेर जिले में डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार की गई GST सहायक आयुक्त आंचला गिरी को राज्य सरकार ने निलंबित कर दिया है


thumb

केंद्रीय जेल के 70 बंदियों को मिला कौशल प्रशिक्षण का प्रमाण-पत्र

छत्तीसगढ़ की जेलों में बंदियों के सुधार, पुनर्वास एवं आत्मनिर्भरता की दिशा में संचालित ‘निश्चय कार्यक्रम’ के अंतर्गत शिक्षा और कौशल विकास को विशेष ...


thumb

सीएम साय से चर्चा के बाद पटवारी संघ ने की हड़ताल स्थगित करने की घोषणा

छत्तीसगढ़ पटवारी संघ ने अपनी राज्यव्यापी हड़ताल स्थगित करने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से रविवार को मुख्यमंत्री निवास में पटवारी संघ...


thumb

जशपुर के युवा अमेरिका में लेंगे रॉक क्लाइंबिंग गाइड का प्रशिक्षण

जशपुर जिले के पांच आदिवासी युवाओं का अमेरिका की प्रतिष्ठित संस्था प्रोफेशनल क्लाइंबिंग गाइड्स इंस्टीट्यूट (PCGI) के अंतरराष्ट्रीय रॉक क्लाइंबिंग गा...


thumb

मुख्यमंत्री साय का जनदर्शन 26 नवंबर को

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का जनदर्शन कार्यक्रम 26 नवंबर को आयोजित किया जाएगा।


thumb

74 हजार पौधों के रोपण के नाम पर 16 करोड़ का भ्रष्टाचार, विक्रम मंडा...

बीजापुर जिले में VB-G RAM G (मनरेगा) योजना के तहत पौधारोपण को लेकर भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं।