सितंबर में फिलिस्तीन राज्य को मान्यता देगा ऑस्ट्रेलिया

Posted On:- 2025-08-11




सिडनी (वीएनएस)। ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्बनीज ने सोमवार को ऐलान किया कि उनका देश सितंबर में फिलिस्तीन राज्य को मान्यता देगा। गाजा में बढ़ते संकट के बीच ऑस्ट्रेलिया ने यह कदम कनाडा, ब्रिटेन और फ्रांस के फैसले के बाद उठाया है। तीनों देशों ने सितंबर में होने वाली संयुक्त राष्ट्र महासभा में फिलिस्तीन राज्य को मान्यता देने की बात कही है। अल्बनीज ने कहा कि फिलिस्तीनी प्राधिकरण से प्रतिबद्धता प्राप्त होने के बाद यह कदम संयुक्त राष्ट्र महासभा में उठाया जाएगा।

अल्बनीज ने सोमवार को कैबिनेट बैठक के बाद कहा, मध्य पूर्व में हिंसा के चक्र को तोड़ने, गाजा में संघर्ष, पीड़ा और भुखमरी को समाप्त करने के लिए दो-राज्य समाधान मानवता की सबसे अच्छी उम्मीद है। अल्बनीज ने कहा कि उनकी सरकार ने यह फैसला फिलिस्तीन प्राधिकरण के अध्यक्ष महमूद अब्बास से प्रतिबद्धता के बाद लिया है, जिसमें उन्होंने भविष्य में सरकार में हमास की कोई भूमिका न होने, गाजा का विसैन्यीकरण और चुनाव कराना शामिल है।

अल्बनीज ने यह घोषणा ऐसै समय की है, जब उनके कैबिनेट और ऑस्ट्रेलियाई लोगों द्वारा फिलीस्तीन राज्य को मान्यता देने के लिए कई सप्ताह से आग्रह किया जा रहा था। गाजा की चिंताजनक हालात पर उनकी सरकार की आलोचना हो रही थी। अल्बनीज ने बताया कि फैसले को लेकर ब्रिटेन, फ्रांस, न्यूजीलैंड और जापान के अपने समकक्षों के साथ बातचीत हुई थी। इजरायल ने इस फैसले पर कहा है कि फिलिस्तीन राज्य को मान्यता देना आतंकवाद को पुरस्कृत करना है।

गाजा में हमास द्वारा संचालित स्वास्थ मंत्रालय के मुताबिक, गाजा में भुखमरी और कुपोषण के कारण अब तक 217 की मौत हो चुकी है। 2023 से अब तक इजरायल के सैन्य अभियान में 61,000 से अधिक लोग मारे गए हैं। 2023 अक्टूबर में इजरायल पर हमास के हमले के बाद युद्ध शुरू हुआ था। इजरायल के कब्जे वाले पश्चिमी तट के कुछ हिस्सों को नियंत्रित करने वाले फिलिस्तीनी प्राधिकरण ने इस फैसले पर खुशी जताई है।




Related News
thumb

हिंदू केवल व्यक्ति नहीं, परिवार, समाज और मानवता का प्रतिनिधि है: भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत ने ब्रिटेन की राजधानी लंदन में आयोजित 'एकता का जश्न' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा...


thumb

संयुक्त राष्ट्र में करेक्ट द मैप प्रस्ताव का भारत ने किया समर्थन

संयुक्त राष्ट्र महासभा ने शुक्रवार को 'करेक्ट द मैप' प्रस्ताव पारित कर दिया। दुनिया के नक्शों में देशों और महाद्वीपों के वास्तविक आकार को अधिक सटीक...


thumb

मेलोनी के नाम इटली की सबसे लंबे समय तक पीएम रहने की उपलब्धि

जॉर्जिया मेलोनी के नेतृत्व वाली सरकार इटली गणराज्य के युद्धोत्तर इतिहास की सबसे लंबे समय तक चलने वाली सरकार बन गई है।


thumb

SCO समिट में मोदी-शी जिनपिंग की मुलाकात, हाथ मिलाकर हुई बातचीत

26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग की मुलाकात हुई।


thumb

SCO समिट में PM मोदी का आतंकवाद पर प्रहार, शहबाज शरीफ के सामने दिया...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में आयोजित 26वें शंघाई सहयोग संगठन (SCO) शिखर सम्मेलन में आतंकवाद के खिलाफ कड़ा रुख अपन...


thumb

हमने किसी देश पर कब्ज़ा नहीं किया, न ही धर्म बदला: मोहन भागवत

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने कनाडाई शहर टोरंटो में आयोजित एक अंतर्राष्ट्रीय मंच से भारत की सभ्यतागत सोच और उसके वैश्विक दृष्ट...