130 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस, इस वजह से हुई कार्रवाई...

Posted On:- 2025-08-21




मुंगेली (वीएनएस)। मुंगेली जिले में डिजिटल क्रॉप सर्वे और किसान पंजीयन में धीमी प्रगति को लेकर 130 पटवारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। कलेक्टर कुन्दन कुमार के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई है।

कार्य में रुचि नहीं लेने का आरोप
मुंगेली तहसील के 48, लोरमी के 46 और पथरिया के 36 पटवारियों को नोटिस दिया गया है। इन पटवारियों पर शत प्रतिशत नक्शा बटांकन, किसान पंजीयन, त्रुटिरहित गिरदावरी और ई-गिरदावरी कार्य में रुचि नहीं लेने का आरोप है।

लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश
गौरतलब है कि शासन द्वारा डिजिटल क्रॉप सर्वे के लिए लगातार निर्देश दिए जा रहे थे। मुख्यमंत्री ने जिले की प्रगति रिपोर्ट की समीक्षा भी की थी। उन्होंने प्रगति से असंतोष जताते हुए कार्य में लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे। जिसके बाद जिले के कलेक्टर ने सभी एसडीएम को राजस्व अमले की कड़ी निगरानी करने और जिम्मेदार अधिकारियों पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का निर्देश दिया है। इसी के तहत यह कार्रवाई की गई है।



Related News
thumb

धमतरी जिले में 15 नवंबर से 108 केंद्रों पर शुरू होगी धान खरीदी, 8 न...

जिला प्रशासन ने किसानों से अपील की है कि वे अपने निर्धारित टोकन की तिथि एवं समय के अनुसार ही धान उपार्जन केंद्रों में पहुंचे। धान को निर्धारित गुणव...



thumb

राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू 13 नवंबर को धमतरी प्रवास ...

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष एवं कैबिनेट मंत्री दर्जा प्राप्त डॉ. ममता साहू 13 नवंबर 2026 को धमतरी जिले के प्रवास पर रहेंगी। अपने प्रवास के...


thumb

फोटोयुक्त मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण प्रारंभ

योजनांतर्गत सहायता राशि का भुगतान किसानों के आधार लिंक्ड बैंक खातों में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से किया जाएगा। धान विक्रय के लिए टोक...


thumb

कांकेर जिले के 154 पटवारियों पर ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई

जिला प्रशासन कांकेर द्वारा जिले में हड़तालरत 154 पटवारियों के विरुद्ध ब्रेक इन सर्विस की कार्रवाई की गई है। इस आशय की जानकारी देते हुए भू-अभिलेख अध...


thumb

आवासीय एवं व्यवसायिक नजूल पट्टों के नवीनीकरण हेतु पट्टाधारियों से आ...

उल्लेखनीय है कि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार 30 वर्षों की अवधि के लिए आवासीय एवं व्यवसायिक प्रयोजन ...